{"_id":"69d724b14cfa4c317a01a420","slug":"meerut-gangster-udham-singh-got-bail-through-fraud-took-papers-on-the-pretext-of-getting-a-loan-2026-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: फर्जीवाड़े से करा दी गैंगस्टर उधम सिंह की जमानत, लोन कराने का झांसा देकर लिए कागज, करा लिए साइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: फर्जीवाड़े से करा दी गैंगस्टर उधम सिंह की जमानत, लोन कराने का झांसा देकर लिए कागज, करा लिए साइन
Thu, 09 Apr 2026 09:32 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 09 Apr 2026 09:32 AM IST
सार
जसड़ सुल्तानगर निवासी अनवर ने बताया कि उसे रुपयों की जरूरत थी। शेखर नाम के आरोपी ने उसे बिना कमीशन लोन दिलाने का झांसा देकर आधार कार्ड आदि ले लिए। फिर कचहरी ले जाकर उधम सिंह की जमानत के कागजों पर साइन करा लिए। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
उधम सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कस्बा करनावल निवासी गैंगस्टर उधम सिंह की जमानत में फर्जीवाड़े का आरोप लगने पर सरूरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जसड़ सुल्तानगर निवासी अनवर ने आरोप लगाया है कि उसे लोन दिलाने का झांसा देकर उसके पहचान पत्र लिए गए और कचहरी बुलाकर हस्ताक्षर कराए गए थे। पुलिस ने मामले में करनावल निवासी बाबू पंडित और शेखर फोगाट पर प्राथमिकी दर्ज कर शेखर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
गैंगस्टर उधम सिंह करीब चार साल से उन्नाव जेल में बंद था। उसे 26 मार्च को जमानत पर रिहा किया गया था। अनवर का आरोप है कि उसे रुपयों की आवश्यकता थी। इस दौरान शेखर उसके संपर्क में आया। उसने बिना किसी दलाली के ऋण पास कराने का आश्वासन दिया। आरोपी ने उसके आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि कागजात ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
शेखर ने उसे सरधना कचहरी ले जाकर कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए। उसने अनवर को बताया कि वह ऋण कराने का पांच फीसदी कमीशन नहीं लेगा। इसके बाद भी उसका ऋण पास नहीं हुआ तो उसने पूछताछ की। इस पर आरोपियों ने उसे धमकाकर भगा दिया। बाद में अनवर को पता चला कि आरोपियों ने उसके कागज उधम सिंह की जमानत में इस्तेमाल किए हैं।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी शेखर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि उधम सिंह की जमानत रद कराने के लिए न्यायालय में भी रिपोर्ट भेजी गई है।
दो अप्रैल को ढेर हुआ था उधम सिंह का शूटर आशू उर्फ मोंटी
मुरादाबाद की निर्यात फर्म बजीरचंद्र के मालिक अरशू ढल से गैंगस्टर उधम सिंह गैंग का शार्प शूटर आशू उर्फ मोंटी चड्ढा पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांग रहा था। वह एसटीएफ से मुठभेड़ में गोली लगने पर घायल हो गया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मोंटी मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड, गाजियाबाद समेत वेस्ट यूपी और एनसीआर में कारोबारियों से रंगदारी मांग रहा था। वह हापुड़ के हाफिजपुर थानाक्षेत्र के मीरापुर गांव का रहने वाला था और वर्ष 2010 में हत्या के मामले में जेल गया था। जेल में ही वह उधम सिंह गैंग के संपर्क में आ गया था जमानत मिलने पर उसने रंगदारी मांगना शुरू कर दिया था। रंगदारी नहीं मिलने पर उसने हत्याएं भी की थीं।
ये भी देखें...
सेंट्रल मार्केट: चार बैंक्वेट हॉल पर लगाई सील, घर की छत पर हुआ दो बहनों का निकाह, रंगोली मंडप में हंगामा