फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Friendship on Instagram, Adil kidnapped and molested a student, forced a sensitive case

मेरठ में शर्मनाक हरकत : इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद अगवा कर आदिल ने की छात्रा से दरिंदगी, संवेदनशील मामला, लगाई फोर्स

Sat, 22 Jan 2022 11:41 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 22 Jan 2022 11:41 AM IST
सार

पुलिस का कहना है कि फर्जी आईडी पर आदिल ने अपना इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया हुआ था। पुलिस का दावा कि जल्द ही आदिल को ढूंढ ले जाएगा। 

विज्ञापन
Meerut: Friendship on Instagram, Adil kidnapped and molested a student, forced a sensitive case
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में शुक्रवार को एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई। युवती ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के चमड़ा पैंठ के नजदीक बदहवास हालत में पड़ी मिली। ब्रह्मपुरी की दुष्कर्म पीड़ित छात्रा से आरोपी की जान-पहचान तीन महीने पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी। बाद में दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी। दोस्ती का हवाला देकर ही आदिल ने छात्रा को 17 तारीख को भूमिया के पुल पर बुलाया और फिर दोस्त के साथ जबरन कार में बैठाकर हरिद्वार ले गया। 
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा नाबालिग है और उसके पिता की 6 महीने पहले मौत हो गई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आदिल ने उसके साथ धोखा किया।

यह भी पढ़ें : मेरठ : आज कैराना से भाजपा की रणनीति को धार देंगे गृहमंत्री अमित शाह, प्रत्याशियों को बताएंगे जीत का मंत्र
विज्ञापन

आरोपी आदिल ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हरिद्वार के होटल में छात्रा से दरिंदगी की। इसके बाद दोनों छात्रा को मेरठ ले आए। आरोप है कि मेरठ में भी अलग-अलग तीन होटलों में छात्रा के साथ दोनों युवकों ने दरिंदगी की। युवक शुक्रवार को छात्रा को चमड़ा पैठ के पास फेंक गए। 

आदिल को ढूंढ रही पुलिस
सर्विलांस के माध्यम से पुलिस आदिल को ढूंढने में लगी है। पुलिस ने पीड़िता से आदिल का मोबाइल नंबर ले लिया। पुलिस का कहना है कि फर्जी आईडी पर आदिल ने अपना इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया हुआ था। पुलिस का दावा कि जल्द ही आदिल को ढूंढ ले जाएगा। 

संवेदनशील मामला लगाई फोर्स 
इस मामले में आरोपी दूसरे समुदाय से हैं। इसलिए मामला संवेदनशील होने के चलते ब्रह्मपुरी पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की टीम आरोपियों का पता लगाने के लिए देर रात तक जुटी रही। एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स ब्रह्मपुरी में लगा दिया गया है। पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया गया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed