फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Friend killed by hitting brick on head after refusing to bring liquor, crowd watching

Meerut: दोस्त ने शराब लाने से मना किया तो सिर में ईंट मार-मारकर कर दी हत्या, तमाशबीन बनी रही भीड़

Fri, 11 Oct 2024 11:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 11 Oct 2024 11:48 PM IST
सार

नशे में धुत सुनित ने कहासुनी होने पर पास पड़ी ईंट उठा ली और उससे सुभाष के सिर पर कई वार किए। सुभाष खून से लथपथ होकर वहीं पर गिर गया। 

विज्ञापन
Meerut: Friend killed by hitting brick on head after refusing to bring liquor, crowd watching
सुभाष का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडिकल थाना क्षेत्र में कुटी चौराहे के पास शराब लाने से इन्कार करने पर नशे में धुत्त मजदूर सुनित उर्फ सिंटू ने सरेराह अपने दोस्त राजमिस्त्री सुभाष को ईंट से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला। इस दौरान भीड़ तमाशबीन बनी रही। किसी ने भी सुभाष को बचाने का प्रयास नहीं किया। 
विज्ञापन

Meerut: Friend killed by hitting brick on head after refusing to bring liquor, crowd watching
हत्या के दौरान मौके पर मौजूद रही भीड़। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, शेरगढ़ी निवासी सुभाष राजमिस्त्री का काम करता था। रामापुरम कॉलोनी निवासी उसका दोस्त सुनित उर्फ सिंटू मजदूरी करता है। शुक्रवार दोपहर बाद कुटी चौराहे के पास साप्ताहिक बाजार लग रहा था। बाजार में दुकान लगाने वाले दुकानदार आ रहे थे। पास ही एक दुकान पर सुभाष अपने दोस्त सुनित के साथ बैठकर शराब पी रहा था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे शराब खत्म हो गई। जिस पर सुनित ने सुभाष को ठेके से और शराब लाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष ने शराब लाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर सुभाष और सुनित में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में सरेराह मारपीट होने लगी। इसी दौरान नशे में धुत सुनित ने पास पड़ी ईंट उठा ली और उससे सुभाष के सिर पर एक के बाद एक कई वार किए। सुभाष खून से लथपथ होकर वहीं पर गिर गया। लोगों ने आरोपी को पकड़कर धुनाई की। पुलिस ने सुनित को हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शराब के नशे में दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन

भाई बोला कई बार शराब पीने से मना किया था 
भाई सुशील ने बताया कि परिजनों ने कई बार सुभाष को शराब पीने से मना किया था, लेकिन सुनित उसे अक्सर अपने साथ जबरदस्ती ले जाता था। दोनों में पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी थी। शुक्रवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। जब तक वह सुभाष को अस्पताल लेकर पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी। सुभाष की मौत के बाद उसके परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed