फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, fourty crores sanctioned for Meerut-Delhi highway

मेरठ-दिल्ली हाईवे के लिए 40 करोड़ स्वीकृत, 30 नवंबर तक गड्ढा मुक्त होंगी सभी सड़कें

Tue, 13 Nov 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 13 Nov 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
Meerut, fourty crores sanctioned for Meerut-Delhi highway

लंबे इंतजार के बाद मेरठ-दिल्ली मार्ग की मरम्मत के लिए 40 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने सोमवार को मुख्य सचिव अनूपचंद पांडे द्वारा ली गई वीडियो कांफ्रेंसिंग में यह जानकारी दी। गौरतलब है कि यह  मार्ग चार महीने से खराब है। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने मेरठ मंडल की योजनाओं की समीक्षा के दौरान सड़कों की स्थिति के बारे में मंडलायुक्त से जानकारी ली और कहा कि जो सड़कें खराब हैं उन्हें जल्द ही दुरुस्त कराया जाए। इस पर मंडलायुक्त अनीता सी. मेश्राम ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि शासन ने मेरठ-दिल्ली मार्ग को दुरुस्त करने के लिए 40 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। जिस पर जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल इस मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा भेजे गए 193 करोड़ के प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृति नहीं दी थी। सिर्फ गड्ढों को भरने के लिए 17 करोड़ रुपये जारी कर दिए, लेकिन सड़क पर गड्ढे इतने ज्यादा थे कि कोई भी ठेकेदार इसका टेंडर लेने को तैयार नहीं हुआ। उन्होंने गड्ढा मुक्ति के लिए इस रकम को नाकाफी बताया। इसके बाद शासन को पुन: 40 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडे ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेस लाइन से छूटे परिवारों को भी सरकार ने शौचालय देने का निर्णय लिया है। इसके लिए तीन हजार करोड़ रुपये नाबार्ड ने दिए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश की सड़कों को यूनिक आईडी प्रदान की जायेगी। जिस पर सारा डाटा उपलब्ध होगा। प्रदेश की सभी सड़कों को 30 नवंबर तक गड्ढामुक्त किया जायेगा।

सोमवार को वीडियो कान्फ्रेंस में मुख्य सचिव अनूप चंद्र ने मंडल के अधिकारियों संग कई योजनाओं की  समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीण को ग्राम सभा की भूमि चिन्हित कर निशुल्क उपलब्ध कराई जाए। निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल के लिए हर जिले को एक करोड़ 20 लाख रुपये दिये गये हैं। इसमें पांच-पांच हजार पशुओं के रहने व खाने की व्यवस्था की जाएगी। आगामी 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस मनाया जाएगा। 28 नवंबर को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करेंगे।

छठ पूजा के लिए कराएं अच्छी तैयारी    
मुख्य सचिव ने छठ पूजा के लिए भी बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था कराने के निर्देश दिये। इसके तहत सभी झील, तालाब आदि की समुचित सफाई कराने के साथ महिला सिपाहियों की तैनाती कराने को कहा। इसमें 13 व 14 नवंबर को विशेष ध्यान रखें। 

सभी शौचालयों की करें जीयो टैगिंग
भारत सरकार के स्वच्छता भारत मिशन के सचिव परमेश्वरन अय्यर ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत उप्र का काम बहुत अच्छा है। स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण में उप्र को पदक भी प्राप्त हुआ है। यूपी में इसकी प्रगति 99 प्रतिशत से ज्यादा है। अय्यर ने सभी शौचालयों की जीयो टैगिंग कराने के निर्देश दिए।

सड़कों को दी जा रही यूनिक आईडी
प्रमुख सचिव आवास ने बताया कि प्रदेश की सभी सड़कों को यूनिक आईडी प्रदान की जा रही है। ताकि उनकी मरम्मत, नवीनीकरण व विशेष मरम्मत कराने के लिए यूनिक आईडी के माध्यम से उसका डाटा उपलब्ध रहे। इस समय 1.96 लाख सड़कों को यूनीक आईडी दिया जा चुका है। उन्होंने 30 नवंबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कराने का निर्देश भी दिया। 

31 दिसंबर तक विद्युतीकरण से संतृप्त होगा प्रदेश
प्रमुख सचिव विद्युत ने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत 31 दिसंबर तक प्रदेश के सभी जनपदों को संतृप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक 23 जनपद संतृप्त  हुए हैं। 30 नवंबर तक 35 जनपद संतृप्त हो जायेंगे। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग को दी गयी आरसी के सापेक्ष वसूली गई धनराशि में से 15 प्रतिशत संबंधित जनपद के जिला विकास निधि में विकास कार्यों के लिए दी जाएगी। इस दौरान डीएम अनिल ढींगरा ने इनर रिंग रोड, आरआरटीएस सहित अन्य निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति से मुख्य सचिव को अवगत कराया। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed