फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Fourteen storey flat to be built near Rapid Rail Station, NCRTC uploaded plan

Meerut: रैपिड रेल स्टेशन के पास बनेंगे 14 मंजिला फ्लैट, NCRTC ने अपलोड किया प्लान

Sun, 11 Sep 2022 11:37 AM IST
Dimple Sirohi दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 11 Sep 2022 11:37 AM IST
सार

मेरठ में रैपिड रेल के स्टेशन से मात्र एक किमी की दूरी पर आप अपना घर खरीद सकेंगे। एनसीआरटीसी ने वेबसाइट पर प्लान अपलोड किया है। मोदीपुरम-शताब्दीनगर में भी वन-बीएचके फ्लैट बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
Meerut: Fourteen storey flat to be built near Rapid Rail Station, NCRTC uploaded plan
Rapid Rail - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले पांच सालों में रैपिड रेल के स्टेशन से मात्र एक किमी की दूरी पर लोगों को रहने के लिए फ्लैट मिल जाएंगे। इसके लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने योजना तैयारी कर ली है। शहर में मोदीपुरम और शताब्दीनगर में वन बीएचके फ्लैट बनाने की तैयारी है। इस योजना में दिल्ली स्थित जंगपुरा डिपो के पास सबसे पहले काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


आम लोग रैपिड रेल स्टेशन के पास रहकर आसानी से कार्यालय या गंतव्य को आ जा सकेंगे। सरायकाले खां से मेरठ तक कई स्थानों पर ऐसा ही प्लान तैयार किया गया है। दिल्ली स्थित जंगपुरा डिपो में 17.27 हेक्टेयर भूमि फ्लैट बनाने के लिए आवंटित की गई है। इस जमीन पर ट्रांजिट ओरियंटेड बेस डेवलपमेंट के तहत ग्राउंड फ्लोर के साथ 14 फ्लोर तक स्टूडियो अपार्टमेंट (फर्नीचर सहित) बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके लिए एनसीआरटीसी ने वेबसाइट पर कंपनियों को आमंत्रित किया है। पूरा फ्लोर प्लान वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। कंपनियां प्लान को देखकर अपनी तैयारी के साथ आकर प्रेजेंटेशन दे सकेंगी। जंगपुरा डिपो के एक किमी के दायरे में ही सरायकाले खां स्टेशन है। इस स्टेशन से मेरठ, पानीपत, अलवर की ओर जाने वाले रैपिड रेल कॉरिडोर जुड़ेंगे। इसी तरह मोदीपुरम और शताब्दीनगर में बनाने तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CM Yogi Update: बागपत पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चप्पे-चप्पे पर पुलिस-फोर्स तैनात

यह है वन बीएचके फ्लैट का साइज
-81 वर्ग मीटर और 44 वर्ग मीटर (बिना फर्नीचर आदि के)
-स्टूडियो अपार्टमेंट : 45.72 वर्ग मीटर और 96 वर्ग मीटर (इसमें फर्नीचर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगे हुए मिलते हैं)

भूतल पर यह रहेगी सुविधा
जिम, स्टूडियो योग, डायनिंग, किचन, लांज एरिया, खेल गतिविधि, कैंटीन आदि।

जंगपुरा स्टेशन से अन्य स्थानों की दूरी
हजरत निजामुद्दीन स्टेशन : 1.4 किमी,
लाजपत नगर :800 मीटर,
दिल्ली मेट्रो : आश्रम 700 मीटर
सरायकाले खां : 1.4 किमी,
आईएसबीटी सरायकाले खां : 1.4 किमी,
जंगपुरा आरआरटीएस स्टेशन, चार लेन कनेक्टिविटी मथुरा रोड,  रिंग रोड

आवास के साथ सफर भी होगा आसान
अभी कंपनियों को इस योजना के सफल होने के लिए बुलाया गया है। मेरठ तक कई स्थानों पर ऐसे प्रावधान रखे जाएंगे, जिससे आम आदमी अपना परिवहन कम उपयोग करके सीधा रैपिड रेल में सफर कर सके। - पुनीत वत्स, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, एनसीआरटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed