फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CM Yogi Update: Chief Minister Yogi Adityanath will be come to Baghpat District on 11 September

CM Yogi Update: बागपत पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चप्पे-चप्पे पर पुलिस-फोर्स तैनात

Sat, 10 Sep 2022 09:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 10 Sep 2022 09:44 PM IST
सार

CM Yogi Update: सीएम योगी आज बागपत दौरे पर हैं और शहर की जनता को एक बड़ा तोहफा देंगे। वहीं मुख्यमंत्री की सुरक्षा में एक हजार से ज्यादा अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की तैनाती किया गया है।

विज्ञापन
CM Yogi Update: Chief Minister Yogi Adityanath will be come to Baghpat District on 11 September
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

CM Yogi Update: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बागपत पहुंचे हैं। यहां पहुंचकर सीएम योगी ने सबसे पहले खिलाड़ियों के साथ संवाद किया। इसके बाद वह शहर में हेल्थ एटीएम की शुरुआत भी करने पहुंचे। वहीं सीएम योगी की सुरक्षा के लिए नौ एएसपी, 15 सीओ, 30 इंस्पेक्टर, 250 एसआई, 30 महिला एसआई, 580 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 35 महिला कांस्टेबल, 50 यातायात पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। इनके अलावा तीन कंपनी पीएसी व चार फायर टेंडर भी तैनात हैं। 

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह करीब साढ़े दस बजे पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से पहुंचे। जहां भाजपा नेताओं व अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वहां से वह सीधे मवीकलां गांव में पहुंचे। जहां उन्होंने किसान इंटर काॅलेज में स्टेडियम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सीएम योगी ने वहां अर्जुन अवाॅर्डी समेत अन्य सभी खेलों के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से काफी देर तक संवाद किया। खिलाड़ियों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया कि सरकार खिलाड़ियों के लिए क्या कर रही है। इसके साथ ही कई खिलाड़ियों से सरकार की खेलों के प्रति कार्य प्रणाली के बारे में पूछा और उनके खेलों में बेहतर करने के लिए सुझाव भी लिए। वहीं मवीकलां गांव को सीएम के पहुंचने के कारण पूरी तरह से चमकाया गया था। वहां कल तक जितनी भी समस्याएं थी, उनको एक ही दिन में दूर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत का निरीक्षण करने पहुंचे। इसके बाद वह कलक्ट्रेट में प्रबुद्धजनों और और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा भी मुख्यमंत्री करेंगे। सीएम के दौरे को देखते हुए शनिवार को दिनभर अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे और जिन जगहों पर सीएम जाएंगे, उन जगहों को चमकाया जा गया है।

मशीन एक, जांच होंगी अनेक 
बागपत सीएचसी में जिस हेल्थ एटीएम का सीएम योगी ने उद्घाटन किया है, उससे लगभग 52 तरह की जांच की जाएंगी। मशीन से एटीएम मशीन की तरह मरीज की जांच रिपोर्ट निकलेगी। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सीएचसी में इस हेल्थ एटीएम मशीन का उदघाटन किया।  

यह भी पढ़ें: हत्या से गांव में मातम: घरों में नहीं जले चूल्हे, सदमे में पत्नी, मां बोलीं- बेटे की मौत का लूंगी बदला

सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि सीएचसी पर लगने वाली हेल्थ एटीएम मशीन से रैपिड डायग्नास्टिक चेकअप, त्वचा की जांच, के अलावा, नाक, कान, आंख, ब्लड प्रेशर, बुखार, ईसीजी, एचआईवी, कॉलस्ट्रोल, थाइराइड, शुगर, ब्लड शुगर, हिमोग्लोबिन, डेंगू, मलेरिया, आक्सीजन का लेवल, प्रेगनेंसी, फैट, प्रोटीन, गुर्दे व मूत्र की जांच सहित 52 जांचें होंगी। 

मशीन लगने पर सीएचसी पर आने वाले मरीजों को जांच कराने के लिए जिला अस्पताल या फिर प्राइवेट लैब की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। हेल्थ एटीएम पर एक कर्मी मौजूद रहेगा, जो मरीजों की जांच करेगा। जांच के बाद एटीएम मशीन की तरह ही इससे जांच रिपोर्ट पर्ची निकलेगी। यह मशीन मरीज की जांच के बाद उसका डायट चार्ट और मेंटल स्ट्रेस के बारे में जानकारी देगी।

ज्वाइंट डायरेक्टर और सीएमओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण 
ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. अशोक तालियान और सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने सीएम के आगमन से पहले सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में जानकारी ली।  उन्होंने सीएचसी पर तैनात चिकित्सकों व कर्मचारियों को कार्यक्रम को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के भी निर्देश दिए।

एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी संभाल रहे सुरक्षा व्यवस्था
सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक हजार से ज्यादा अधिकारियों व कर्मियों को लगाया गया है। सीएम के मवीकलां और बागपत आने-जाने के दौरान दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर यातायात बाधित हो सकता है। 

यह भी पढ़ें: Murder: चीखते रहे परिजन, चाकू से वार करता रहा हिस्ट्रीशीटर, हत्या के बाद जातीय तनाव

सीएम के दौरे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी नीरज कुमार जादौन व डीएम राजकमल यादव ने शनिवार को पुलिस लाइन में अधिकारियों व कर्मियों की बैठक ली। जहां उनको सुरक्षा व्यवस्था के दौरान ड्यूटी सही तरीके से करने के निर्देश दिए गए।

एसपी नीरज कुमार जादौन के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था में नौ एएसपी, 15 सीओ, 30 इंस्पेक्टर, 250 एसआई, 30 महिला एसआई, 580 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 35 महिला कांस्टेबल, 50 यातायात पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। इनके अलावा तीन कंपनी पीएसी व चार फायर टेंडर भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed