{"_id":"6963569429193964c80ecb9d","slug":"meerut-four-year-old-only-son-dies-due-to-car-collision-birth-certificate-form-was-filled-some-time-ago-2026-01-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: कार की टक्कर से चार साल के इकलौते बेटे की मौत, कुछ देर पहले ही भरा था जन्म प्रमाणपत्र का फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कार की टक्कर से चार साल के इकलौते बेटे की मौत, कुछ देर पहले ही भरा था जन्म प्रमाणपत्र का फॉर्म
Sun, 11 Jan 2026 01:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:21 PM IST
सार
गांव टीकरी निवासी काजल अपनी पांच साल की बेटी सादया और चार के बेटे अदनान को लेकर पांचली सीएचसी पर जन्म प्रमाणपत्र बनवाने आई थी। लौटते समय मेरठ-बागपत मार्ग पर बस के इंतजार में खड़ी थी। तभी एक कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
अदनान की फाइल फोटो और टक्कर मारने वाली कार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपने दो बच्चों के साथ उनका जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सीएचसी आई महिला फॉर्म भरकर घर लौट रही थी। मेरठ-बागपत मार्ग पर बस का इंतजार करते समय मेरठ की ओर से आई कार ने तीनों को टक्कर मार दी, जिसमें चार साल के बेटे अदनान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच साल की बेटी सादया और मां काजल घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
Trending Videos
गांव टीकरी निवासी सैफ अली की पत्नी काजल शनिवार को अपनी पांच साल की बेटी सादया और चार के बेटे अदनान को लेकर पांचली स्थित सीएचसी पर उनका जन्म प्रमाणपत्र बनवाने आई थी। जन्म प्रमाणपत्र का फॉर्म भरने के बाद काजल घर जाने के लिए दोनों बच्चों के साथ गांव में मेरठ बागपत मार्ग पर इंटर कॉलेज के सामने बस के इंतजार में खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान मेरठ की और से आई एक कार ने काजल और उसके दोनों बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में अदनान की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घायल काजल और सादया को उपचार के लिए बाइपास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सादया की हालत भी गंभीर बताई गई है। हादसे के बाद आरोपी चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कार चालक का पता लगाया जा रहा है। मृतक अदनान की उससे छोटी एक साल की बहन साजिया और एक बड़ी बहन सादया है। पिता सैफ अली मजदूरी करते हैं।
