फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Four riders on a bike, truck hits highway, youth and teenager die

Meerut: एक बाइक पर चार सवार, हाईवे पर कुचलता हुआ निकल गया ट्रक, युवक और किशोर की मौत

Wed, 22 Apr 2026 09:05 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 22 Apr 2026 09:05 PM IST
सार

जतिन, सनी, चिराग और चीनू बाइक पर सवार होकर किसी काम से परतापुर की ओर जा रहे थे। कंकरखेड़ा क्षेत्र में हाईवे पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी। चारों बुरी तरह घायल हो गए। अस्पताल में लोकेश और सनी की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Meerut: Four riders on a bike, truck hits highway, youth and teenager die
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली देहरादून हाईवे पर मंगलवार देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार डाबका निवासी लोकेश (17) व मलियाना निवासी सनी (20) की मौत हो गई। वहीं दो अन्य साथी चिराग व चीनू चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 

सीओ दौराला ने बताया कि जतिन, सनी, चिराग व चीनू किसी काम से परतापुर की ओर गए थे। देर रात चारों एक बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच हाईवे पर जैन शिकंजी के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर मुजफ्फरनगर की ओर भाग गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। सड़क पर जाम के हालात बन गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने लोकेश व सनी को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 
 
विज्ञापन

एक घंटे तक लगा रहा जाम
एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सड़क पर लगे जाम को खुलवाया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है। सीओ दौराला का कहना है कि मामले में फिलहाल तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed