फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Four laborers buried after an under construction power tower collapsed in Bhatipura, Kithore

मेरठ: किठौर के भटीपुरा में निर्माणाधीन विद्युत टावर गिरने से चार मजदूर दबे, हालत गंभीर

Wed, 20 Oct 2021 04:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 Oct 2021 04:01 PM IST
सार

मेरठ के किठौर में एक निर्माणाधीन विद्युत टावर गिरने से चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मजदूरों की हालत गंभीर बताई गई है। 

विज्ञापन
Meerut: Four laborers buried after an under construction power tower collapsed in Bhatipura, Kithore
tower - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि भटीपुरा क्षेत्र में निर्माणाधीन विद्युत टावर गिरने से यह हादसा हुआ है। जिसमें चार मजदूर दब कर घायल हुए हैं। आनन-फानन में मजदूरों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  यूपी: मेरठ-करनाल हाईवे पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन, धान से लदे वाहन सीमा पर वाहन रोकने पर लगाया जाम
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार भटीपुरा में बुधवार दोपहर निर्माणाधीन बिजली का टावर गिरने से हड़कंप मच गया। टावर की चपेट में आने से चार मजदूर घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में मेरठ के मेडिकल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि घायल मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
बताया गया कि भाटीपुरा निवासी मनवीर पुत्र कृपाल सिंह के खेत मे एल एंड टी कंपनी के द्वारा विद्युत टावर का निर्माण चल रहा था। बुधवार को तकरीबन एक दर्जन से ज्यादा मजदूर टावर निर्माण का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान निर्माणाधीन टावर अचानक गिर गया। टावर की चपेट में आकर चार मजदूर घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed