{"_id":"688b5bd8f60e9d008f0d6661","slug":"meerut-former-minister-yakub-qureshi-s-son-firoz-surrenders-in-court-know-what-is-the-whole-matter-2025-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज ने किया कोर्ट में सरेंडर, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज ने किया कोर्ट में सरेंडर, जानें क्या है पूरा मामला
Thu, 31 Jul 2025 05:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 31 Jul 2025 05:34 PM IST
सार
याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज कुरैशी एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। वहां कुछ युवकों ने स्टंटबाजी कर दी थी। इसी को लेकर फिरोज पर केस दर्ज किया गया था। सरेंडर के बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।
विज्ञापन
कोर्ट। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज कुरैशी ने ब्रह्मपुरी थाने पर दर्ज हुए एक मामले में बुधवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
सीओ ब्रह्मपुरी एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि गत सप्ताह 23 जुलाई की शाम लिसाड़ी रोड स्थित बीएस पैलेस में एक पेय पदार्थ कंपनी के उत्पाद के प्रमोशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें फिरोज कुरैशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ था। कार्यक्रम शाम सात बजे शुरू हुआ और कुछ ही देर में सड़क पर जाम लग गया।
विज्ञापन
इसी बीच कुछ युवक कारों पर स्टंटबाजी करने लगे। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रात करीब आठ बजे पुलिस को इसकी सूचना मिली। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम को बंद करा दिया और आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
गणेशपुरी चौकी इंचार्ज हिमांशु भारद्वाज की तहरीर पर फिरोज कुरैशी, आयोजक सुफियान कुरैशी, प्रिंस, नौमान समेत छह नामजद और कुछ अज्ञात लोगों पर बिना अनुमति के कार्यक्रम करने, ट्रैफिक बाधित करने और स्टंटबाजी का मुकदमा दर्ज किया गया था। ब्रह्मपुरी पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश भी डाली थी। आरोपी के सरेंडर करने के बाद कोर्ट ने उसे जमानत दे दी।