{"_id":"686815e4e7cad8cf1e03f36c","slug":"meerut-former-metropolitan-president-of-bjp-parmatma-sharan-kansal-passes-away-2025-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष परमात्मा शरण कंसल का निधन, व्यापार जगत को भी लगा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष परमात्मा शरण कंसल का निधन, व्यापार जगत को भी लगा झटका
Fri, 04 Jul 2025 11:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:27 PM IST
सार
परमात्मा शरण कंसल 2007 से 2010 तक भाजपा महानगर अध्यक्ष रहे। दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
परमात्मा शरण कंसल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष परमात्मा शरण कंसल (68) का शुक्रवार देर रात दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। वे गंभीर रूप से बीमार थे और उनका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने बताया कि परमात्मा शरण कंसल के परिवार में पत्नी, विवाहित बेटा संदीप कंसल और बेटी है। बेटी की शादी उत्तराखंड के भाजपा के राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल के बेटे से हुई है। उनके निधन से भाजपा परिवार को गहरी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
परमात्मा शरण कंसल 2007 से 2010 तक भाजपा के महानगर अध्यक्ष रहे। वह भाजपा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी के बेहद करीबी थे। संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री सरदार दलजीत सिंह का कहना है कि उनके निधन से व्यापार जगत को भी गहरा झटका लगा है। वे मेरठ की व्यापारी राजनीति के पुरोधा थे।
विज्ञापन