{"_id":"68aafccde873ef5b9e0ffc8b","slug":"meerut-former-governor-satyapal-malik-remembered-know-what-sardar-vm-singh-and-jagat-singh-said-2025-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक को किया याद, जानें क्या बोले सरदार वीएम सिंह और जगत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक को किया याद, जानें क्या बोले सरदार वीएम सिंह और जगत सिंह
Sun, 24 Aug 2025 05:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 24 Aug 2025 05:23 PM IST
सार
मोदीपुरम के नारायण फार्म हाउस में रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न दलों और संगठनों से जुड़े लोगों ने शामिल होकर सत्यपाल मलिक को याद किया और उनके कार्य गिनाए।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि सभा में मौजूद विभिन्न दलों के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली देहरादून हाईवे स्थित नारायण फार्म हाउस में रविवार को पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उनके सहयोगी रहे और विभिन्न पार्टियों के नेता शामिल हुए। श्रद्धांजलि सभा में सत्यपाल मलिक को याद किया गया और उनके द्वारा समाज और प्रदेश में किए गए कार्य की सराहना की गई।
विज्ञापन
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा कि सत्यपाल मलिक महान नेता थे। कहा कि सन 1996 में जब उन्होंने गन्ना किसानों की लड़ाई हाईकोर्ट में लड़ी तो कोर्ट ने 900 करोड़ का भुगतान तत्काल करने का आदेश जारी किया था। उस दौरान सबसे पहले सत्यपाल मलिक का ही फोन उनके पास आया और उनके कार्य की सराहना की। जबकि, वह उस समय सत्यपाल मलिक को नहीं जानते थे। उनकी महानता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज उनकी श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न पार्टी के नेता मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष बलराज चौधरी ने कहा कि सत्यपाल मलिक राजनीति में बहुत ही साफ छवि के व्यक्ति थे। उन्होंने समाज, देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने कहा कि सत्यपाल मलिक को जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह नहीं मिला है। भाजपा ने उन्हें सम्मान नहीं दिया है, वह समाज के बड़े नेता थे।
पूर्व एमएलसी जगत सिंह ने कहा कि सत्यपाल मलिक के छात्र राजनीति के समय से ही वह साथ रहे हैं। वह बेबाक बोलने वाले थे और राजनीति के क्षेत्र में समाज को नई दिशा दिखाने वाले व्यक्ति थे।
श्रद्धांजलि सभा का संचालक रोहित जाखड़ ने किया। पूर्व सांसद केसी त्यागी, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, पूर्व विधायक सत्येंद्र सोलंकी, पूर्व राज्य मंत्री अयूब अंसारी, सपा नेता सत्यप्रकाश, विनीत भराला, जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक, एडवोकेट सरवन चौधरी, गौरव जाटोली, अमरजीत पवार, बाबर खरदोनी आदि मौजूद रहे।