फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Former district vice president Hasin Yasin has resigned from the BSP party

UP: बसपा को झटका, पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, पार्टी पदाधिकारियों पर लगाया ये बड़ा आरोप

Fri, 21 Apr 2023 05:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Apr 2023 05:57 PM IST
सार

UP News : बसपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों पर भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Meerut: Former district vice president Hasin Yasin has resigned from the BSP party
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में निकाय चुनाव को लेकर सियासी दलों में उथल-पुथल तेज हो गई है। मेरठ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी और पूर्व जिला उपाध्यक्ष हसीन यासीन ने पार्टी पदाधिकारियों पर भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए बसपा से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन


हसीन यासीन का कहना है कि उन्होंने पार्टी के लिए तन-मन धन से कार्य किया। मौजूदा समय में जिला कमेटी पूरी तरह से भाजपा के लिए काम कर रही है उन्होंने कहा कि मेरे बारे में कहने के बावजूद निष्ठावान कार्यकर्ता को टिकट नहीं दिया गया। पूर्व में भी बसपा द्वारा कमजोर प्रत्याशी उतारने पर यहां से भाजपा की जीत हुई थी। यह सब संज्ञान में लाने के बावजूद पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता को टिकट नहीं दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ईद की खुशियां मातम में बदलीं: बिजनौर के दो युवकों की हिमाचल में मौत, मचा कोहराम, बहन का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पार्टी आलाकमान को भेजे इस्तीफे में कहा है कि अगर जिला कमेटी को भंग नहीं किया जाता तो इसका खामियाजा पार्टी को उठाना पड़ेगा। जब तक कमेटी भंग नहीं होती तब तक पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।

यह भी पढ़ें: UP: मस्जिद से बोले सपा विधायक अतुल प्रधान, भाजपा को नहीं मिल रहा मेयर प्रत्याशी, चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed