फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Former councilor Anil Rastogi died, he was councilor of first board of Nagar Nigam

मेरठ : नगर निगम के पूर्व पार्षद का निधन, भाजपा के महानगर अध्यक्ष पद पर भी रहे थे अनिल रस्तोगी

Sun, 24 Apr 2022 12:40 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 24 Apr 2022 12:40 AM IST
सार

नगर निगम के पूर्व पार्षद अनिल रस्तोगी का निधन हो गया। वह भाजपा के महानगर अध्यक्ष पद पर भी रहे। उन्होंने एक बार विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था।

विज्ञापन
Meerut: Former councilor Anil Rastogi died, he was councilor of first board of Nagar Nigam
पूर्व पार्षद अनिल रस्तोगी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में नगर निगम के प्रथम बोर्ड के पार्षद रहे अनिल रस्तोगी का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि पूर्व पार्षद अनिल रस्तोगी कुछ समय से शुगर की बीमारी से ग्रसित थे। वहीं शुक्रवार रात में अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और निकट के लोकप्रिय अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार रात में ही अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई और फूल बाग कॉलोनी गली नंबर-5 निजी आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। शनिवार को उन की शव यात्रा फूल बाग कॉलोनी से बृजघाट पहुंची। उनके बेटे कृष्णा रस्तोगी ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तीन जिंदगियां खत्म: खून से लथपथ थी शीबा की लाश, तार से बंधे शरीर पर थे कैंची के कई वार, 'खूनी-हथौड़ा' देख सिहर उठे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपने पीछे पत्नी दामिनी, बेटा कृष्णा और दो बेटियों को छोड़कर गए हैं। अनिल रस्तोगी पहली बार भाजपा के चुनाव चिन्ह पर जीतकर नगर निगम पहुंचे थे। वह भाजपा के महानगर अध्यक्ष पद पर भी रहे। उन्होंने शहर विधानसभा सीट से एक बार शिवसेना के सिंबल पर भी विधायक का चुनाव लड़ा, लेकिन वह हार गए थे।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी का आदेश नहीं मानते ये अफसर: अमर उजाला के कैमरे में कैद हुईं खाली कुर्सियां, सबूत हैं 20 तस्वीरें

इनका खंडक बाजार में टेक्सटाइल का कारोबार है, जिसको अब इनके बेटे कृष्णा रस्तोगी संभाल रहे हैं। शनिवार को इन की शव यात्रा में शामिल होने के लिए सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, भाजपा नेता डॉ. चरण सिंह, पूर्व पार्षद मनोज वर्मा, खंडक बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन अरोड़ा सहित काफी संख्या में लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed