फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Fixed a deal for Rs 4.51 crore by claiming someone else's land as his own, took Rs 20 lakh advance

Meerut: दूसरे की भूमि अपनी बताकर 4.51 करोड़ रुपये में सौदा किया, जानें कैसे पढ़े लिखे इंसान को लगाया चूना

Mon, 23 Sep 2024 08:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 23 Sep 2024 08:49 PM IST
सार

मेरठ के पंचवटी एनक्लेव निवासी सुभाष चंद शर्मा के साथ फर्जी कागजात दिखाकर ठगी कर ली गई। परतापुर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
Meerut: Fixed a deal for Rs 4.51 crore by claiming someone else's land as his own, took Rs 20 lakh advance
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भूमि बेचने के नाम पर पांच लोगों ने शताब्दी नगर पंचवटी एनक्लेव निवासी सुभाष चंद शर्मा से 20 लाख रुपये हड़प लिए। फर्जी कागजात के आधार पर दूसरे की भूमि अपनी बताकर यह धोखाधड़ी की गई। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर परतापुर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सुभाष चंद शर्मा ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया था कि वह कुछ भूमि शहर में खरीदना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने अपने परिचित मनीष शर्मा से बात की। उसने शास्त्री नगर थाना नौचंदी निवासी अशोक कुमार गुप्ता से मिलवाया। अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि दिल्ली रोड पर उनकी भूमि है, जिसे वह बेचना चाहते हैं। उन्होंने मोहकमपुर स्थित भूमि के कागजात दिखाए। भूमि का 4.51 करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ। उन्होंने 20 लाख रुपये बतौर पेशगी अशोक गुप्ता के खाते में हस्तांतरित कर भूमि का एग्रीमेंट करा लिया। जिसके गवाह शास्त्री नगर थाना नौचंदी निवासी राजीव शर्मा और प्रशांत भारद्वाज थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि समय पूरा होने के बाद भी अशोक कुमार गुप्ता ने उनके नाम बैनामा नहीं किया। बात करने पर अशोक कुमार गुप्ता और मनीष शर्मा तरह-तरह के बहाने बनाने लगे। उन्होंने अशोक कुमार गुप्ता को नोटिस भेजा तो पता चला कि उन्होंने वर्ष 2016 में अतुल रस्तोगी को इस भूमि के एग्रीमेंट की रसीद दी थी। अतुल रस्तोगी ने अपने पिता संतोष कुमार के नाम फर्जी बैनामा कराया था।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी शांति देवी और विमला देवी के फर्जी शपथ पत्र लगाकर किसी अन्य को खड़ा कर अपने पिता संतोष कुमार के नाम भूमि का दाखिल खारिज कराया था। जबकि शांति देवी और विमला देवी की मौत कई वर्ष पूर्व हो चुकी थी। कोर्ट ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने मनीष शर्मा, अशोक कुमार गुप्ता, अतुल रस्तोगी, राजीव शर्मा और प्रशांत भारद्वाज के नाम रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed