फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Firing several rounds on the family of the journalist riding the car after being hit by the side of th

Meerut: कार की साइड लगने पर कार सवार पत्रकार के परिवार पर कई राउंड फायरिंग, आरोपी का भाई व पिता हिरासत में

Thu, 20 Oct 2022 11:08 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 20 Oct 2022 11:08 AM IST
सार

मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे कार सवार पत्रकार के परिवार पर गोली चला दी गई। दरअसल, कार की साइड लगने पर युवकों से कहासुनी हो गई, जिसके बाद युवकों ने कई राउंड फायर किए। इसमें पत्रकार का परिवार बाल-बाल बच गए। 

विज्ञापन
Meerut: Firing several rounds on the family of the journalist riding the car after being hit by the side of th
कार सवार पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिवाया टोल प्लाजा पर मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही आई 20 कार और होंडा  सिटी कार सवार लोगों में भराला झाल पर साइड लगने को लेकर कहासुनी हो गई। कार सवारों ने टोल प्लाजा पर आकर कार को रोक लिया और गोली चला दी। जिससे कार में बैठे परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के पिता और भाई को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


यह घटना बुधवार की देर रात उस वक्त हुई जब आई 20 कार सवार को हौंडा सिटी कार सवार युवकों ने साइड मार दी। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। आई 20 कार सवार परिवार ने उन्हें समझाया तो होंडा कार सवार युवकों ने टोल प्लाजा की लाइन नंबर 12 में गाड़ी को रोक कर टोल प्लाजा की लाइन नंबर 12 में गाड़ी को रोककर करीब दो से तीन राउंड फायर किए। जिससे टोल प्लाजा पर हड़कंप मच गया। जिसे टोल प्लाजा पर हड़कंप मच गया। कार में गोली चलने के दौरान एक महिला और बच्चे भी बैठे हुए थे।
विज्ञापन

 

परिवार के सदस्यों ने किसी तरह नीचे बैठकर अपनी जान बचाई। बताया कि वह एक चैनल के रिपोर्टर हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी पीयूष कुमार सीओ दौराला अभिषेक पटेल और दौराला पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी देखे हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वापस टोल प्लाजा से दौराला की ओर फरार हो गए। टोल प्लाजा पास में ही दौराला पेट्रोलिंग पुलिस की गाड़ी खड़ी हुई थी। गोली चलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे आधार पर गोली चलाने वालों की पहचान कर रही है।

यह भी पढ़ें: Shamli: हरियाणा पुलिस ने यूपी का धान रोका, किसानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट, कई गिरफ्तार

जिस कार पर गोली चलाई है उसमें महिला और बच्चे भी बैठे हुए थे। परिवार के लोग द्वार की ओर से आ रहे थे। आगे निकालने को लेकर गाड़ी टच हो गई जिसको लेकर कहासुनी हुई और फिर युवकों ने पुलिस से बेखौफ होकर पिस्टल से गोली चला दी जिससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। टोल कर्मियों ने युवकों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह मौका देख फरार हो गया।  
 
गुरुवार सुबह पत्रकार पंकज गुप्ता व उनके परिवार वा गोली चला दी गई थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी की पहचान करते हुए आरोपी युवक के भाई व पिता को हिरासत में ले लिया है। आरोपी युवक दौराला का रहने वाला है। घटना के बाद से फरार है, पुलिस आरोपी के भाई और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। अभी पुलिस गोली चलाने वाले की तलाश में जुटी हुई है। सीसीटीवी कैमरे में हुई पहचान के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed