फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Fire Incident: SP MLA Atul Pradhan meets victims of Krishna Nagar Dorli fire tragedy

मेरठ: अग्निकांड के बाद सपा विधायक अतुल प्रधान ने पीड़ितों से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

Wed, 06 May 2026 04:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 May 2026 04:09 PM IST
सार

मेरठ के पल्लवपुरम क्षेत्र के कृष्णा नगर डोरली में हुए अग्निकांड के बाद सपा विधायक अतुल प्रधान ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। हादसे में पिता और बेटी की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Meerut Fire Incident: SP MLA Atul Pradhan meets victims of Krishna Nagar Dorli fire tragedy
विधायक अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में अतुल प्रधान ने पल्लवपुरम क्षेत्र के कृष्णा नगर डोरली में हुए दर्दनाक अग्निकांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे पर गहरा दुख जताया और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया।

विज्ञापन


आधी रात लगी आग में 12 लोग फंसे
घटना पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर स्थित सतीश के मकान की है। यहां संजय कश्यप और सागर गोस्वामी अपने परिवार के साथ किराए पर रह रहे थे। रविवार आधी रात अचानक लगी आग से घर में मौजूद करीब 12 लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: चारधाम यात्रा के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, DIG ने किया सतर्क, फर्जी हेलिकॉप्टर बुकिंग से ऐसे बचें 

विज्ञापन
विज्ञापन

दम घुटने से पिता-बेटी की मौत
इस दर्दनाक हादसे में रोहटा निवासी सागर और उसकी आठ वर्षीय बेटी शिवानी उर्फ लाली की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। बताया गया कि आग लगने के दौरान दोनों परिवार एक कमरे में इकट्ठा हो गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। आग सीधे कमरे तक नहीं पहुंची, लेकिन धुएं के कारण सभी लोग बेहोश हो गए।

लाखों का सामान जलकर राख
अग्निकांड में मकान के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान भी जलकर राख हो गया। बुधवार को मौके पर पहुंचे विधायक अतुल प्रधान ने मकान का ताला खुलवाकर पूरे घर का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की।

पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा
निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे। विधायक ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया और प्रशासन से भी राहत दिलाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed