{"_id":"6940526ab8f24f98f20343ea","slug":"meerut-fire-broke-out-in-rubber-factory-in-partapur-news-of-two-employees-getting-burnt-manager-said-this-2025-12-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: परतापुर में रबर फैक्टरी में लगी आग, दो कर्मचारी झुलसे, मैनेजर बोले- कोई आग नहीं लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: परतापुर में रबर फैक्टरी में लगी आग, दो कर्मचारी झुलसे, मैनेजर बोले- कोई आग नहीं लगी
Mon, 15 Dec 2025 11:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 15 Dec 2025 11:54 PM IST
सार
इंद्रापुरम कॉलोनी साठ फुटा रोड पर सोमवार को वीएस रबर नाम की फैक्टरी में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि झुलसे दो कर्मचारियों को चुपचाप किसी अस्पताल में भेजा गया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परतापुर थाना क्षेत्र के रिहायशी इलाके इंद्रापुरम कॉलोनी साठ फुटा रोड पर सोमवार दोपहर रबर फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से निकले काले धुएं को देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग से दो कर्मचारियों के झुलसने की सूचना पर परतापुर पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। हालांकि इससे पहले फैक्टरी कर्मचारियों द्वारा सबमर्सिबल व अन्य फायर उपकरणों से आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
इंद्रापुरम कॉलोनी साठ फुटा रोड के टी प्वाइंट पर गंगानगर निवासी विकास गोयल की वीएस रबर नाम से फैक्टरी है। सोमवार दोपहर 12 बजे फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग रबर के वेस्टेज में फैलती चली गई। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि फैक्टरी में काम करने वाले दो कर्मचारी झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए किसी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं फैक्टरी मैनेजर जीके सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके यहां कोई आग नहीं लगी है। दमकलकर्मियों ने जांच की तो आग लगने के साक्ष्य मिले। इसके बाद दमकल कर्मियों ने फैक्टरी में फायर उपकरणों की जांच की। इसमें कई खामियां मिलीं। स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इंद्रापुरम कॉलोनी में हजारों लोग रहते हैं। यहां बड़ी संख्या में फैक्टरी हैं। आग की घटनाओं से लोगों में दहशत है। कई फैक्टरियों में आग बुझाने के उपकरण भी नहीं हैं। ऐसी फैक्टरियों की जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए।
एफएसओ विश्वास गर्ग ने बताया कि आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। सीओ सौम्या अग्रवाल ने बताया कि इस संबंध में किसी ने कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं सीओ और एफएसओ ने दो कर्मचारियों के झुलसने की पुष्टि नहीं की।