{"_id":"634b21741dabe16ebc11c39e","slug":"meerut-fir-on-absent-155-blo-city-news-mrt6097467198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : अनुपस्थित 155 बीएलओ पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : अनुपस्थित 155 बीएलओ पर होगी एफआईआर
विज्ञापन

मेरठ। नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य के लिए दस प्रतिशत बीएलओ ने अभी तक तहसील परिसर से सामान नहीं लिया है। अब ऐसे सभी अनुपस्थित बीएलओ पर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी है, जिससे आचार संहिता लगने से पहले समय पर कार्य पूरे किए जा सकें।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम दीपक मीणा ने समीक्षा बैठक में बीएलओ को सभी कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बचे हुआ कार्य दीपावली से पहले पूरा करें, जिससे आचार संहिता से पहले कार्य को निपटाया जा सके। चुनाव कार्यालय में सभी सामग्री पहुंच गई है। बूथों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। वहीं, ईवीएम की जांच भी पांचली खुर्द में चल रही है। शहर में नगर निकाय चुनाव के लिए तीन जोन बनाए गए हैं। सभी कार्यालयों में वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती नगर निकाय चुनावों की तैयारी के लिए हो चुकी है। बैठक में सीडीओ शशांक चौधरी, एडीएम प्रशासन अमित कुमार आदि मौजूद रहे।