{"_id":"6787c82eb2b323ad7a0b6469","slug":"meerut-female-doctor-cheated-in-live-in-had-physical-relationship-for-two-and-a-half-years-2025-01-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: लिव इन में ठगी गई महिला डॉक्टर... ढाई साल तक बनाए शारीरिक संबंध, फिर बोला- जा नहीं करता शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: लिव इन में ठगी गई महिला डॉक्टर... ढाई साल तक बनाए शारीरिक संबंध, फिर बोला- जा नहीं करता शादी
Wed, 15 Jan 2025 08:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 15 Jan 2025 08:07 PM IST
सार
महिला डॉक्टर का मेरठ में क्लीनिक है, जबकि आरोपी यहीं के एक अस्पताल में मैनेजर बताया जा रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
महिला चिकित्सक को शादी का झांसा देकर निजी अस्पताल के मैनेजर ने ढाई साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रखकर यौन शोषण किया। आरोप है कि गर्भवती होने पर पीड़िता का जबरन गर्भपात करा दिया और शादी करने से इन्कार कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने अपनी मां और भाभी के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दी। महिला चिकित्सक ने आरोपी और उसकी मां व भाभी के खिलाफ भावनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Trending Videos
महिला चिकित्सक का जिले में क्लीनिक है। पीड़िता के मुताबिक वर्ष 2022 में उसकी मुलाकात बुलंदशहर जिले के खानपुर गांव निवासी मनीष से एक शादी में हुई थी। मनीष उसे पसंद करने लगा और उसके माता-पिता के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा। महिला चिकित्सक और उसके परिजनों ने यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। मनीष ने बताया कि वह मेरठ के मैक्स हॉस्पिटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। वह जल्द ही अपने माता-पिता से दोनों की शादी की बात कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों की फोन पर बातचीत शुरू हो गई। इसके बाद दोनों हापुड़ चुंगी के पास किराए के मकान में रहने लगे। आरोप है कि अगस्त 2022 में मनीष ने उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो शादी नहीं करूंगा। इसके बाद पीवीएस मॉल के पास किराए के मकान में उसे लेकर रहने लगा। यहां भी कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता गर्भवती हुई तो आरोपी ने जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। विरोध करने पर मारपीट की। इससे पीड़िता की हालत बिगड़ गई।
उसे हापुड़ अड्डे के पास अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इसके बाद शिवशक्ति में किराए के मकान में रहने लगा। पीड़िता ने कई बार मनीष से शादी करने के लिए कहा, लेकिन वह बहाना बनाकर टालता था। ज्यादा जोर देने पर आरोपी ने अपनी माता राजबाला की बात कराई। उन्होंने फरवरी 2025 में दोनों की शादी कराने का आश्वासन दिया और रोज उससे फोन पर बात करने लगी। आरोपी जबरन उसके साथ संबंध बनाता रहा। फिलहाल वह भावनपुर क्षेत्र में किराए पर रह रहे थे।
18 दिसंबर 2024 को महिला चिकित्सक ने शादी के लिए अपने परिवार वालों को बुलाने की बात कही। इस पर आरोपी ने टालमटोल की और अगले दिन उसे क्लीनिक पर छोड़कर उसके इलाज के सारे पर्चे और अपना सारा सामान कपड़े आदि लेकर भाग गया। पीड़िता ने आरोपी की मां को यह बात बताई तो उन्होंने भी दोनों की शादी कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी देने पर रुपये लेकर अपना मुंह बंद रखने के लिए कहा। सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी को तलाश किया जा रहा है।