फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News Man Shot Sister’s Brother-in-Law After Slap 2 Caught in Encounter UP News in Hindi

Meerut: पिता को मारा तमाचा तो बहन के देवर को मारी गोली, पेट से निकला खून का फव्वारा, एनकाउंटर में दो पकड़े

Tue, 09 Sep 2025 12:49 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 09 Sep 2025 12:49 AM IST
सार

UP News Today in Hindi: हाईवे पर पुलिस चौकी के सामने होटल मैनेजमेंट के छात्र फैजल को दो हमलावरों ने घेरकर गोली मारी। पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घायल फैजल की हालत नाजुक है। 

विज्ञापन
Meerut Crime News Man Shot Sister’s Brother-in-Law After Slap 2 Caught in Encounter UP News in Hindi
अस्पताल में भर्ती जुनैद और उसके पेट से निकाली गई गोली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ बाईपास हाईवे स्थित वेद व्यास पुलिस चौकी के सामने सोमवार सुबह करीब दस बजे बाइक सवार दो युवकों ने होटल मैनेजमेंट के छात्र फैजल (20) को गोली मार दी। छात्र की भाभी के भाई जुनैद चौहान ने अपने दोस्त साजिद के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। सोमवार शाम पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हुई। इसमें जुनैद चौहान पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

 

बागपत निवासी फैजल मेरठ बाईपास स्थित एक कॉलेज में होटल मैनेजमेंट में द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह रोजाना बागपत से ही पढ़ने आता है। सोमवार सुबह दस बजे फैजल बस से उतर कर पैदल कॉलेज जा रहा था। कॉलेज से थोड़ा पहले वेद व्यास पुलिस चौकी के सामने डिवाइडर रोड पर पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने फैजल पर गोली चला दी। 
गोली फैजल के पेट में लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हाईवे पर वारदात से वहां अफरा-तफरी मच गई और हमलावर भाग गए। राहगीरों ने फैजल को तुरंत सुभारती अस्पताल में भर्ती करावाया। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज में दिख रहे बाइक सवार हमलावर
पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की। एक फुटेज में फैजल पर गोली चलाने वाले बाइक सवार दिखाई दे रहे हैं। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि फैजल के भाई साकिब की मेरठ के कस्बा हर्रा में ससुराल है। ससुराल वालों से तीन माह से साकिब का विवाद चल रहा है। घटना की रिपोर्ट फैजल के भाई साकिब के साले जुनैद चौहान और एक अन्य हमलावर साजिद निवासीगण हर्रा के खिलाफ दर्ज कराई है। दोनों मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन

दो पुलिस चौकी, फिर भी दस मिनट बाद पुलिस पहुंची
वेद व्यास पुलिस चौकी के सामने कॉलेज के पास फैजल पर हुए जानलेवा हमले ने पुलिस की लापरवाही की पोल खोल दी। घटनास्थल के सामने सड़क के दूसरी और ट्रांसपोर्ट नगर थाने की वेदव्यास पुलिस चौकी और 300 मीटर दूर जानी थाने की सुभारती पुलिस चौकी है। लेकिन घटनास्थल पर पुलिस को पहुंचने में दस मिनट लग गए।
 

पिता को तमाचा मारने का बदला लेने के लिए की वारदात
एसपी देहात ने बताया कि पूछताछ में जुनैद ने बताया कि उसकी बहन की शादी बागपत निवासी साकिब के साथ हुई है। कुछ महीने से दोनों परिवारों में विवाद चल रहा है। ईद के दौरान उसके पिता आस मोहम्मद विवाद सुलझाने बागपत गए थे। वहां कहासुनी होने पर साकिब के भाई फैजल ने उसके पिता को तमाचा मार दिया था। 
इसी का बदला लेने के लिए उसने फैजल की हत्या की योजना बनाई और उसे सोमवार सुबह गोली मार दी। साजिद उसका गांव का साथी है। मामला दर्ज करने के छह घंटे के अंदर ही पुलिस ने खडौली-भोला रोड पर हुई मुठभेड़ में दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो तमंचे और बाइक बरामद की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed