फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Father jumped from third floor after stabbing two sons, both injured,

मेरठ : दो बेटों को चाकू घोंपकर तीसरी मंजिल से कूदा पिता, दोनों घायल, इस बात पर था नाराज

Tue, 22 Feb 2022 12:53 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 22 Feb 2022 12:53 AM IST
सार

बेटों को लहूलुहान करने के बाद पिता तीसरी मंजिल से कूद गया। इसकी जानकारी लगते ही मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों बेटे को हापुड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए और आरोपी पिता को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Meerut: Father jumped from third floor after stabbing two sons, both injured,
meerut news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ मेडिकल इलाके में रविवार देर रात सनसनीखेज घटना हो गई। पिता ने अपने दो बेटों को चाकू मारा और फिर तीसरी मंजिल से कूद गया। दोनों बेटे और पिता अस्पताल में भर्ती है। पुलिस का दावा है कि आरोपी पिता विनोद गांधी शराब पीने का आदी है और अपना मकान बेचना चाहता था। जिस पर पत्नी व दोनों बच्चों ने विरोध किया, जिस पर आरोपी ने यह वारदात की।
विज्ञापन


मेडिकल क्षेत्र के प्रवेश विहार स्थित बसुंधा कॉलोनी निवासी विनोद गांधी अपनी पत्नी पूजा और बेटे 16 साल के विक्रांत, 17 साल के विशाल के साथ रहता है। रविवार की रात करीब साढ़े 12 बजे घर में झगड़ा हो गया। आरोप है कि पिता विनोद ने अपने दोनों बेटों को चाकू से गोंदकर मारने की कोशिश कर दी है। दोनों पर चाकू से कई वार किये है।
विज्ञापन


बेटों को लहूलुहान करने के बाद विनोद तीसरी मंजिल से कूद गया। इसकी जानकारी लगते ही मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों बेटे को हापुड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए और आरोपी पिता को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मेडिकल संतशरण सिंह का कहना है कि विनोद गांधी शराब का आदी है। वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। मकान बेचने को लेकर परिवार में विवाद हुआ है। जिसके बाद शराब के नशे में धुत विनोद ने अपने बेटों पर चाकू से हमला बोला है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर विनोद गांधी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को भी चोट लगी है। उपचार के बाद उसको गिरफ्तार किया जाएगा। 
 
चाकू से पहले हथौड़े से किया था वार
अस्पताल में भर्ती विक्रांत ने पुलिस को बताया है कि उसके पिता शराब के आदी है। चाकू से हमला करने पहले उसके पिता ने हथौड़ा मारने का प्रयास किया था। गनीमत रही कि हथौड़ा नहीं लगा। घायल बेटों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार घर में झगड़े हुए है। शराब पीकर हंगामा करना और उनकी मां को पीटना की अक्सर उनके पिता को आदत सी पड़ गई है। 

कॉलोनी के लोगों में खलबली 
कॉलोनी के लोगों ने मेडिकल थाने में बताया कि घटना के दौरान वहां पर खलबली मच गई थी। बेटों को चाकू मारने के बाद विनोद गांधी तीसरी मंजिल से कूद गया था। जिसको घायल अवस्था में लोगों ने पकड़ा और फिर अस्पताल भर्ती कराया। मामला गंभीर होने के चलते मेडिकल पुलिस ने आरोपी पिता विनोद गांधी पर जानलेवा हमले की धारा 307 भी मुकदमे में लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed