फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Father-in-law sexually assaulted daughter-in-law, police have taken accused into custody

शर्मनाक!: ससुर लूटता रहा बहू की आबरू, मुंह खोलने पर दी जान से मारने की धमकी, आपबीती सुन उड़े अफसरों के होश

Thu, 10 Aug 2023 12:45 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 10 Aug 2023 12:45 AM IST
सार

Meerut Crime News : ससुर ने मानवता को शर्मसार करते हुए बहू की आबरू लूट ली। इतना ही नहीं मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली।

विज्ञापन
Meerut: Father-in-law sexually assaulted daughter-in-law, police have taken accused into custody
(सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

मेरठ जनपद में थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में ससुर ने मानवता को शर्मसार करने वाला काम किया। दरअसल, आरोपी ससुर ने अपनी बहू के साथ लगभग एक माह तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस व परिजनों को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। वहीं, बुधवार को पीड़िता अपने परिजनों संग थाने पहुंचीं और आरोपी ससुर के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी ससुर पुलिस हिरासत में है।

विज्ञापन


बुलंदशहर के स्याना निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार को थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी लगभग दो साल पूर्व शोभापुर गांव निवासी निशांत पुत्र जबर सिंह के साथ की थी। शादी के दो साल के बाद भी दंपती के कोई बच्चा नहीं हुआ था। वहीं, आरोपी ससुर अपनी बहू पर गलत नियत रखता था।

विज्ञापन

आरोप है कि लगभग एक महीना पूर्व घर के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर पर आरोपी ससुर व विवाहिता मौजूद थी। आरोपी ने मौका पाकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं, घटना की जानकारी पति व अन्य को देने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपी ससुर ने लगभग एक माह तक विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

दो दिन पूर्व विवाहिता ने अपनी भाभी को फोन कर मामले की जानकारी दी। विवाहिता की बात सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद परिजन उसके घर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई।

विज्ञापन

वहीं, थाने के बाहर भी आरोपी पक्ष के लोग पीड़ित पक्ष को धमका रहे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर दिया। वहीं, पुलिस ने विवाहिता को मेडिकल के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: UP: हाजी इकबाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पांच मुकदमों की एफआईआर निरस्त, इन गंभीर धाराओं में दर्ज थे केस

कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। आरोपी पुलिस हिरासत में है। गुरुवार यानी आज आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें: दरिंदगी की हदें पार: दुष्कर्म करते रहे और युवती को बेचते रहे दरिंदे, पीड़िता की आपबीती से उड़े हर किसी के होश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed