{"_id":"61c99a11d79f19088358d802","slug":"meerut-farmers-sitting-on-dharna-at-bajaj-sugar-mill-over-payment-of-cane-dues-raised-these-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: गन्ना बकाया भुगतान को लेकर शुगर मिल पर धरने पर बैठे किसान, उठाईं ये मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: गन्ना बकाया भुगतान को लेकर शुगर मिल पर धरने पर बैठे किसान, उठाईं ये मांगे
Mon, 27 Dec 2021 04:18 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 27 Dec 2021 04:18 PM IST
सार
कड़ाके की ठंड में भी मिलों को गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को उनका भुगतान नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर सोमवार को किसान बजाज शुगर मिल पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
धरना देते किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के रोहटा में बकाया गन्ना भुगतान को लेकर सोमवार को किसानों ने बजाज शुगर मिल पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान किसान जल्द बकाया व नए पेराई सत्र का भुगतान कराने की मांग की। जिसके बाद किसानों से मिल प्रबंधन से वार्ता हुई जिसमें एक माह का समय लेकर भुगतान करने की बात कही। लेकिन किसान एक महीने का समय देने से मना करते हुए अनिशिचत कालीन धरना देने की बात पर अड़ गए।
विज्ञापन
धरने के दौरान किसान संघर्ष समिति के सदस्य पूर्व प्रमुख बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि किसान और मजदूर किसी भी देश की विकास की मुख्य कड़ी होती है। बावजूद इसके सरकार बिजली के बिल, शिक्षा एवं चिकित्सा खर्च में वृद्धि कर किसान को कमजोर करने का काम कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चौधरी जयंत सिंह के जन्मदिवस पर बांटे ट्रैक सूट, हरियाणवी गायक अजय हुड्डा के गीतों पर झूमे युवा
विज्ञापन
राज्य व केंद्र सरकार किसानों की समस्याओं को भूल बैठी है। कड़ाके की ठंड में भी मिलों को गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को उनका भुगतान नहीं दिया जा रहा है। किसानों ने कहा कि पिछले पेराई सत्र का 171 करोड़ बकाया है जबकि इस साल का भुगतान भी शुरू नहीं हो सका है। फिलहाल किसानों ने खाने और नाश्ते में लग गए थे।