चौधरी जयंत सिंह के जन्मदिवस पर बांटे ट्रैक सूट, हरियाणवी गायक अजय हुड्डा के गीतों पर झूमे युवा
चौधरी जयंत सिंह के जन्मदिवस पर पुनिया फार्म हाउस में समारोह का आयोजन किया गया। हरियाणा के मशहूर गायक अजय हुड्डा ने अपने गीतों से युवाओं में ही नहीं हर वर्ग में नया जोश भरा है। उनके फैंस को देखते हुए भारी भीड़ पहुंची है।
विस्तार
किसान आंदोलन में अपने गीतों से युवाओं के दिलों पर छाने वाले हरियाणा के मशहूर गायक अजय हुड्डा सोमवार को मेरठ के जानीखुर्द पहुंचे। यहां रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के जन्मदिवस पर पुनिया फार्म हाउस पर समारोह का आयोजन किया गया। पुनिया फार्म हाउस में हरियाणवी गायक अजय हुड्डा के गीतों पर युवाओं ने जमकर धमाल मचाया। किसान आंदोलन के दौरान उनके गाए गीतों ने युवाओं में ही नहीं हर वर्ग में नया जोश भरा है। उनके फैंस को देखते हुए भारी भीड़ पहुंची।
रालोद के प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा की ओर से युवा प्रोत्साहन समारोह का आयोजन कराया गया। इसमें 18 से 28 वर्ष तक युवाओं का सुबह 9 बजे से 12 बजे तक पंजीकरण कराया गया। दोपहर 12 बजे केक काटा गया।
आज के युवाओं में शहीद भगत सिंह नजर आता है: अजय हुड्डा
रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के जन्मदिवस पर प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। अजय हुड्डा ने कहा किसान आंदोलन के दौरान युवाओं के जज्बे को देखकर उनमें शहीद भगत सिंह नजर आते हैं। कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन के लिए कुछ करने का मौका मिला, तो मैंने किया।
उन्होंने कार्यक्रम में 'जिंदाबाद जवानी, जिंदाबाद किसानी', 'कमर तेरी लेफ्ट राइट', 'हम दिल्ली आगे', 6 जनवरी को रिलीज होने वाला गाना 'रोहतक के मेले में' गाया। अजय हुड्डा के फैन्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, युवाओं ने गाने के साथ मैदान जमकर ठुमके लगाए।
यह भी पढ़ें: बहादुरों का गांव है मेरठ का बहादरगढ़: यहां अपराध का नहीं नामोनिशान, थाने के रिकॉर्ड में दर्ज है केवल एक केस
बांटे गए ट्रैक सूट
इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से दो बजे तक अजय हुड्डा ने प्रशंसकों के सामने लाइव प्रस्तुति दी। दोपहर दो बजे पंजीकृत युवाओं को ट्रैक सूट वितरण किए गए। युवाओं को पंजीकरण के लिए आधार कार्ड साथ लाने के लिए कहा गया।
सुनील रोहटा ने बताया अजय हुड्डा युवाओं के साथ ही अब किसानों के भी हीरो बन चुके हैं। किसान आंदोलन के दौरान उनके गाए गीतों ने युवाओं में ही नहीं हर वर्ग में नया जोश भरा है। उनके फैंस को देखते हुए भारी भीड़ पहुंची ।
सरधना में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह का 43 वां जन्मदिन नंबरदार जयविंदर गुर्जर ऐसी खुर्द के आवास पर केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सभी ने संकल्प लिया कि आने वाले चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल के हाथ मजबूत करेंगे, क्योंकि किसानों मजदूरों पिछड़ो की दलितों की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल है। इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय जाटव जिला संयोजक राष्ट्रीय लोक दल, मुनेंद्र गुजर, अंकुश प्रधान, गुड्डू प्रधान, महेंद्र नंबरदार, मोनू तोमर, कीरत पाल चौधरी मौजूद रहे।