{"_id":"685a68de9df035d9c3021664","slug":"meerut-farmer-shot-dead-while-irrigating-field-in-jani-khurd-murder-probe-underway-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में किसान की हत्या: पानी देने खेत गया था सुभाष, फिर नहीं लौटा, पीछे से कमर में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में किसान की हत्या: पानी देने खेत गया था सुभाष, फिर नहीं लौटा, पीछे से कमर में मारी गोली
Tue, 24 Jun 2025 02:29 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 24 Jun 2025 02:29 PM IST
सार
मेरठ के जानी खुर्द गांव में खेत में पानी देने गए किसान सुभाष (51) की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने जांच शुरू की है और हत्या का मुकदमा अज्ञात में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के गांव जानी खुर्द में सोमवार देर रात किसान सुभाष(51) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह रात में खेत में पानी चलाने के लिए गया था, उसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने पीछे से कमर में गोली मार दी।
गोली की आवाज सुनकर आसपास मौजूद किसान मौके पर पहुंचे और तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल सुभाष को अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: Meerut News: मेडिकल में किशोरी से दुष्कर्म, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के बयान दर्ज, तीन सदस्य टीम गठित
विज्ञापन
मृतक के बेटे आयुष की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना के बाद एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और आपसी विवाद की संभावनाओं को खंगाला जा रहा है।