Meerut: रासना में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से किसान की मौत, पिता को बचाने गया बेटा भी झुलसा
मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र के रासना गांव में चारा काटने के लिए मोटर चलाते समय करंट लगने से किसान की मौत हो गई। पिता को बचाने दौड़ा बेटा भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसका उपचार चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के रासना गांव में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। पशुओं के लिए चारा काटने के लिए मोटर चलाने गए किसान की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पिता को बचाने के लिए दौड़ा बेटा भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मोटर चलाते समय करंट की चपेट में आए किसान
जानकारी के अनुसार रासना गांव निवासी 50 वर्षीय संतराम सुबह करीब पांच बजे पशुओं के लिए चारा काटने के उद्देश्य से मोटर चलाने गए थे। इसी दौरान वह अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए। तेज करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: कलेक्ट्रेट पर हंगामा: वकील के बोलते ही भड़के SSP, बंदी वाहन में वकील पर बरसाए थप्पड़, पांच हिरासत में लिए
पिता को बचाने दौड़ा बेटा भी झुलसा
पिता को करंट की चपेट में देखकर उनका 20 वर्षीय पुत्र कल्लू उन्हें बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराकर युवक को बाहर निकाला। इसके बाद उसे उपचार के लिए भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
गांव में पसरा मातम
घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।