फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: family was celebrating Diwali inside house, miscreants took away the car parked outside

Meerut: बेखौफ लुटेरे, घर के अंदर दीपावली मना रहा था परिवार, बदमाश चुरा ले गए दो बाइक और बाहर खड़ी कार

Mon, 13 Nov 2023 06:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Nov 2023 06:35 PM IST
सार

मेरठ में चोरों व लुटेरों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। हस्तिनापुर में शनिवार को छोटी दीपावली के दिन घर के बाहर खड़ी कार और दो बाइकें चोर उठा ले गए। बाइक लेकर जाते हुए एक चोर सीसीटीवी में कैद भी हो गया। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
Meerut: family was celebrating Diwali inside house, miscreants took away the car parked outside
कार लेकर जाता चोर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में इन दोनों चोर लुटेरों का बोलबाला है, जिनमें पुलिस का कोई भय नहीं है। कस्बे में घर के बहार खड़ी एक कार को दो बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए जिन्हें तीन दिन बाद भी पुलिस नहीं पकड़ सकी है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के सख्त निर्देश पर चोरी के वाहनों के लिए मशहूर हो चुका सोतीगंज बाजार बंद कर दिया गया हो। उसके बाद भी क्षेत्र में कर मोटर बाइक की चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस की नाक के नीचे घर के बाहर खड़ी कर को शनिवार को छोटी दीपावली के दिन दो अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए।

विज्ञापन

पुलिस पिछले तीन दिनों में सीसीटीवी कैमरा की मदद से चोरों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है लेकिन अभी तक सभी कोशिश नाकाम रही हैं। वाल्मीकि चौक के पास रहने वाले पीड़ित योगेश ने बताया कि शनिवार को छोटी दीपावली के दिन उसकी डार्क ग्रे रंग की सेंट्रो कार नंबर UP15 AA 3933 खड़ी हुई थी। वे सब अंदर घर में दीपावली के त्यौहार की तैयारी कर रहे थे। 

जब उन्होंने कुछ देर बाद घर के बाहर आकर देखा तो उनकी कर को अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर लिया गया। संदिग्ध लोगों द्वारा कर चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उसके बाद उन्होंने मामले की सूचना थाना पुलिस को भी मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरा की मदद से संदिग्ध लोगों को ढूंढने की कोशिश की परंतु सोमवार तक उनका कोई सुराग नहीं लगा। 

पीड़ित वाहन स्वामी योगेश ने बताया कि वाहन चोर गैंग एक सिल्वर रंग की DL नंबर सेंट्रो गाड़ी सीसीटीवी कैमरे में आ रही है वही एक बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति भी बैठे हैं। जो चोरी हुई गाड़ी के पीछे पीछे पोस्ट ऑफिस की तरफ जाते दिखाई दे रहे है। 

उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने पर मुकदमा पंजीकृत कराया है अभी तक पुलिस उनकी कर को बरामद नहीं कर सकी है। वहीं दर्जनों ऐसे मामले पेंडिंग पड़े हुए हैं जिनमें मोटर बाइक और अन्य वाहन शामिल है जिन्हें लूट और चोरी करने वाले चोरों के इस गैंग का पुलिस पता नहीं लगा सकी है। 

इस कारण यह लोग दिन दहाड़े चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं जिससे कस्बे के लोगों के भयभीत है और अपने वाहनों को घरों के बाहर खड़ा करने में भी कतरा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed