फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Fake Mobil oil in the name of Castrol company caught, stampede after seeing the police

Meerut: कैस्ट्रॉल कंपनी के नाम का नकली मोबिल ऑयल पकड़ा, पुलिस को देखकर मची भगदड़, जानें कितना माल पकड़ा...

Thu, 23 Jan 2025 06:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 23 Jan 2025 06:43 PM IST
सार

दिल्ली से पहुंचे कंपनी के प्रतिनिधि ने पुलिस को साथ लेकर छापा मारा। करीब 40 हजार रुपये कीमत का माल और पैकेजिंग बरामद हुई है। 

विज्ञापन
Meerut: Fake Mobil oil in the name of Castrol company caught, stampede after seeing the police
जांच करते कंपनी के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरधना रोड पर एक फैक्ट्री पर छापा मारकर पुलिस ने कैस्ट्रॉल कंपनी के नाम का नकली मोबिल ऑयल जब्त कर लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन

नई दिल्ली के कोहिनूर एंक्लेव निवासी सुनील कुमार ने बृहस्पतिवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह कैस्ट्रॉल कंपनी में लीगल मैनेजर के पद पर है। उन्हें काफी दिन से सूचना मिल रही थी कि मेरठ की सरधना रोड पर डीसी एनक्लेव कॉलोनी के सामने एक फैक्ट्री में नकली मोबिल ऑयल बनाने का काम चल रहा है। 
विज्ञापन

 

Meerut: Fake Mobil oil in the name of Castrol company caught, stampede after seeing the police
बरामद किया गया पैकेजिंग का सामान। - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को कंपनी के अधिकारी थाने पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को साथ लेकर एक फैक्टरी पर छापा मारा गया। इस दौरान एक युवक ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। वहीं पुलिस ने मौके से 80 डब्बे कैस्ट्रॉल के भरे कब्जे में ले लिए। साथ ही 500 से अधिक खाली रैपर व बोतल बरामद कीं। बरामद माल की कीमत करीब 40 हजार रुपये है। पुलिस माल सहित आरोपी को लेकर थाने आ गई। पूछताछ में आरोपी की पहचान अजय कुमार निवासी फतेहल्लापुर थाना लिसाड़ी गेट के रूप में हुई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का गाना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मुकदमा दर्ज के बाद आरोपी न्यायालय में पेश किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed