फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Explosion in a house in Sathla village of Mawana, house collapsed

Meerut: तेज धमाके के साथ विस्फोट, दहल उठा पूरा गांव, मकान हुआ धराशायी, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

Fri, 21 Jul 2023 05:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Jul 2023 05:23 PM IST
सार

Meerut News : मवाना क्षेत्र के सठवा गांव में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। इस दौरान धमाके की आवाज से पूरा गांव दहल उठा। 

विज्ञापन
Meerut: Explosion in a house in Sathla village of Mawana, house collapsed
मकान में तेज धमाके के साथ विस्फोट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद में मवाना क्षेत्र के सठला गांव में पटाखे बनाने के दौरान एक मकान में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। जिससे पूरा मकान धराशायी हो गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।

विज्ञापन


बताया गया कि मकान अकरम और मुकद्दम का है। जिसे गयासुद्दीन ने किराये पर ले रखा था। पड़ोसी मजरूम के मकान की दीवार भी धराशायी हो गई है। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं, एसएसपी के मौके पर पहुंचने की बात भी कही जा रही है।

विज्ञापन

बताया गया कि यह घटना शुक्रवार को दिन में तीन बजे की है। इस मकान में आतिशबाजी में प्रयोग होने वाले पटाखे बनाए जा रहे थे, इसी बीच मकान में तेज धमाका हुआ और चंद मिनटों में ही मकान का लिंटर धराशायी हो गया। वहीं, सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। 

बताया गया कि इस गांव में एक महीने पहले भी इसी तरह का विस्फोट हुआ था। विस्फोट के बाद स्थानीय पुलिस ने गांव में चेकिंग अभियान भी चलाया लेकिन, पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा था।

यह भी पढ़ें: Meerut: कबाड़ी बाजार में पुलिस फोर्स की मौजूदगी में खोले गए 15 कोठे, अनैतिक कार्य करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन

थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। उन्होंने कहा कि इस गांव में एक महीने पहले भी इसी तरह का हादसा हुआ था। जिसके बाद चेकिंग अभियान चलाया गया लेकिन, कुछ हाथ नहीं लगा था।

यह भी पढ़ें: Bijnor: दलदल से निकाले गए हाथी की हुई मौत, भागूवाला में 16 घंटे की मशक्त के बाद निकाला गया था बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed