फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Entrepreneurs extend help to tackle oxygen shortage, agreed to deposit 250 cylinders

मेरठ : ऑक्सीजन की किल्लत से निपटने को उद्यमियों ने बढ़ाया मदद का हाथ, पहले दिन 250 सिलिंडर जमा करने पर बनी सहमति

Fri, 23 Apr 2021 12:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 23 Apr 2021 12:18 AM IST
सार

  • -पहले दिन 250 सिलिंडर जमा करने पर बनी सहमति
  • -प्रशासन ने ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए उद्यमियों से मांगा था सहयोग

विज्ञापन
Meerut: Entrepreneurs extend help to tackle oxygen shortage, agreed to deposit 250 cylinders
ऑक्सीजन सिलेंडर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही ऑक्सीजन सिलिंडर की समस्या को दूर करने के लिए कुछ उद्यमियों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। अभी उद्यमियों की ओर से 250 सिलिंडर जमा करने पर सहमति बनी है। ये सिलिंडर उद्यमी सीधे सप्लायर और ऑक्सीजन प्लांट में जमा कर सकते हैं। सिंलिडर जमा करने की सूचना जिला उद्योग केंद्र को देनी होगी।
विज्ञापन

 
जिस औद्योगिक इकाई में ऑक्सीजन सिलिंडर छोटे, बड़े जिस भी क्षमता के हैं, उद्यमी उसे जमा करा सकते हैं। उद्यमियों को सिलिंडर जमा कराने में दिक्कत न हो, इसलिए नियमित सप्लायर या ऑक्सीजन प्लांट पर कराने की व्यवस्था की गई है। जमा सिलिंडर की जानकारी विभाग को अवश्य देनी होगी। -वीके कौशल, डीआईसी। 
विज्ञापन

 
आईआईए ने गूगल फार्म पर मांगी जानकारी
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन मेरठ चैप्टर ने गूगल फार्म जारी कर उद्यमियों से ऑक्सीजन सिलिंडर के बारे में जानकारी मांगी है। अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने बताया कि व्हाट्सएप व ईमेल के माध्यम से यह गूगल फार्म उद्यमियों को दिया है। उनसे दो दिन के अंदर सिलिंडर उपलब्ध कराने की स्थिति पर जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : किल्लत : टैंकरों में ऑक्सीजन पर्याप्त,  मेरठ में खाली सिलिंडरों की कमी, उद्यमियों से मांगा सहयोग

उद्योगों को ही एक सप्ताह से नहीं मिली ऑक्सीजन
औद्योगिक इकाईयों के पास इस समय भरे सिलिंडर का अभाव है। पिछले एक सप्ताह से उद्यमियों को ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हुई है। पिछले स्टॉक से ही कुछ काम कराए जा रहे हैं। विभाग ने उद्यमियों से खाली-भरे किसी भी प्रकार के सिलिंडर देने को कहा है।
 
वापसी की जिम्मेदारी तय करने की मांग
कुछ उद्यमी सिलिंडर जमा करने से कतरा रहे हैँ। उनके अनुसार अधिकांश इकाइयों में किराए के सिलिंडर है। यदि वे दे भी दिए जाएं तो उनकी सुरक्षित वापसी की जिम्मेदारी भी तय की जानी चाहिए।
 
सोशल मीडिया के माध्यम से कर रहे अपील
हमने व्हाट्सएप के जरिए इस कार्य में सहयोग की अपील की है ताकि जरूरतमंद मरीजों की जान बच सके। -अनिल पुंडीर, अध्यक्ष ध्यानचंद नगर इंड. एसो.
 
महामारी में सभी का सहयोग जरूरी
उद्यमियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर कहा गया कि महामारी में सभी का सहयोग जरूरी है। - राजकुमार शर्मा जिलाध्यक्ष लघु उद्योग भारती
 
उद्यमी हरसंभव मदद को तैयार
मुश्किल वक्त में उद्यमी हरसंभव मदद को तैयार हैं। सिलिंडर देंगे तो उसे लौटाने की जिम्मेदारी भी तय की जाए। -अश्विनी गेरा, परतापुर इंड. मैने एसोसिएशन
 
नेक काम में मांगा है सहयोग
विश्वकर्मा एंक्लेव में 250 औद्योगिक इकाइयां हैं। यहां ऑक्सीजन की जरूरत वाले काम कम है। फिर भी वे नेक काम में सिलिंडर जमा कराने के लिए साथियों से सहयोग मांगा गया है। -कमल ठाकुर, अध्यक्ष विश्वकर्मा इंड.एसो
 
उद्यमियों से मांगी हैं सूचनाएं
- गूगल फार्म के जरिए सभी उद्यमियों से सिलिंडर की सूचना मांगी है। अपील की है कि सिलिंडर जमा कराएं। - अनुराग अग्रवाल, अध्यक्ष आईआईए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed