{"_id":"607f347b8ebc3ebd0c4579a6","slug":"empty-cilynders-for-oxigen-for-corona-cases-meerut-news-mrt535350414","type":"story","status":"publish","title_hn":"किल्लत : टैंकरों में ऑक्सीजन पर्याप्त, मेरठ में खाली सिलिंडरों की कमी, उद्यमियों से मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किल्लत : टैंकरों में ऑक्सीजन पर्याप्त, मेरठ में खाली सिलिंडरों की कमी, उद्यमियों से मांगा सहयोग
Wed, 21 Apr 2021 01:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:57 PM IST
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलेंडर (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में प्रतिदिन ऑक्सीजन की खपत पांच हजार सिलेंडर तक पहुंच गई है। अभी तक तीन हजार सिलेंडर ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ऐसे में एडीएम फाइनेंस सुभाष प्रजापति ने जिला उद्योग केंद्र में बैठक कर उद्यमियों से सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
एग्रीक्लचर इंप्लीमेंट, वेल्डिंग सहित अन्य उद्योगों में ऑक्सीजन सिलिंडर प्रयोग होता है। उद्योग स्पेयर सिलेंडर भी रखते हैं जो आपात स्थिति के लिए होते हैं। एडीएम फाइनेंस सुभाष प्रजापति ने कहा कि प्रतिदिन 4500 से 5000 आक्सीजन सिलिंडरों की जरूरत पड़ रही है। ऑक्सीजन टैंकर में उपलब्ध हैं, लेकिन खाली सिलिंडर नहीं है। ऐसे में उद्यमी सहयोग करें।
विज्ञापन
संयुक्त व्यापार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर ने बताया कि उद्यमियों और व्यापारियों की ओर से 300 से 400 सिलिंडर उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया। सिलेंडर उपलब्ध कराने वाले उद्यमियों को जिला उद्योग केंद्र द्वारा रसीद दी जाएगी।
विज्ञापन
जरूरत पूरी होने पर सिलिंडर वापस कर दिए जाएंगे। इस दौरान रोडवेज चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल, एग्रीकल्चर इंपलीमेेंट से रवि गोयल, ओपी शर्मा, राजीव गुप्ता आदि उद्यमी मौजूद रहे।
उद्योगों में इस्तेमाल न करें ऑक्सीजन सिलिंडर
मेरठ। लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने उद्यमियों और कारोबारियों से अपील की है कि उद्योगों में ऑक्सीजन सिलिंडर का इस्तेमाल फिलहाल न करें या कम से कम करें ताकि संकमितों की जिंदगी बचाने के लिए ऑक्सीजन की कमी न रहे।
राष्ट्रीय आपदा में सभी का सहयोग जरूरी है। जिनके पास सिलिंडर हैं, वे जिला प्रशासन या जिला उद्योग केंद्र को उपलब्ध करवाएं। बैठक में राजकुमार शर्मा, पंकज कुमार जैन, संदीप कुमार गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।