फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Employees of security company reached Bhuni toll plaza, this news came out regarding toll collection

Meerut: भूनी टोल प्लाजा पर पहुंचे कंपनी के कर्मचारी, दोबारा वसूली को लेकर सामने आई ये खबर

Thu, 21 Aug 2025 10:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 21 Aug 2025 10:18 PM IST
सार

Bhuni Toll Case: एनएचआईए की निगरानी में सिक्योरिटी कंपनी के कर्मचारी भूनी टोल प्लाजा पर पहुंच गए और आंशिक तौर पर व्यवस्था संभाल ली। शुक्रवार तक टोल टैक्स की वसूली पूरी तरह सुचारु होने की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन
Meerut: Employees of security company reached Bhuni toll plaza, this news came out regarding toll collection
भूनी टोल प्लाजा पर पहुंचे सिक्योरिटी कंपनी के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भूनी टोल प्लाजा पर गांव गोटका निवासी सेना के जवान कपिल के साथ मारपीट के बाद से ही कैश लाइन फ्री चल रही है। कुछ सेंसर ही काम कर रहे हैं। जिन वाहनों पर फास्टैग लगा हुआ है, उनसे वसूली हो रही है, बिना फास्टैग वाले वाहन फ्री गुजर रहे हैं। एनएचआई ने मैसर्स धर्म सिंह कंपनी का ठेका निरस्त करते हुए 20 लाख का जुर्माना लगाया है। वहीं बृहस्पतिवार देर शाम एक सिक्योरटी कंपनी के कुछ कर्मचारी भूनी टोल पर व्यवस्था संभालने के लिए पहुंच गए। लेकिन मौके पर एनएचआई का कोई अधिकारी व लिखित आदेश नहीं होने के चलते उन्होंने पूरी तरह से जिम्मेदारी नहीं संभाली है।
विज्ञापन

17 अगस्त को जवान कपिल की टोल कर्मचारियों ने बर्बरतापूर्वक पोल से बांधकर डंडों से पिटाई कर दी थी। 18 अगस्त आक्रोशित ग्रामीणों ने टोल पर तोड़फोड़ करते हुए टोल फ्री कर दिया था। ठेका निरस्त होने पर मैसर्स धर्म सिंह कंपनी के कर्मचारी टोल छोड़कर चले गए थे। इसके बाद से टोल पुलिस-प्रशासन के हवाले था और यहां पुलिस तैनात है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम टोल पर सिक्योरिटी कंपनी के कर्मचारी नेशनल हाईवे अथॉरिटी की देखरेख में पहुंच गए। कर्मचारियों ने उपकरण ठीक नहीं होने के कारण मैनुअल तरीके से टोल वसूल की। शुक्रवार से टोल वसूली पूरी तरह शुरू होने की उम्मीद है। 

ये भी देखें...
Bhuni Toll Case: कपिल बोला- जख्म तो भर जाएंगे, सम्मान वापस कैसे मिलेगा, जानें क्या चाहता है सेना का जवान    
 
विज्ञापन

पीड़ित परिवार से मिले पूर्व विधायक जितेन्द्र सतवाई व ठाकुर पूरन सिंह
गांव गोटका में पूर्व विधायक जितेन्द्र सतवई और किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कपिल के परिजनों से मुलाकात की। पूर्व विधायक ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में दिन-रात तैनात जवानों के साथ इस तरह का बर्ताव शर्मनाक है। उसके साथ मारपीट करने वाले समाज विरोधी तत्व हैं। मुख्यमंत्री से मिलकर आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई कराने की मांग करेंगे। वहीं, ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि सेना का जवान देश की आन-बान-शान होता है। उसके साथ मारपीट सिर्फ जवान का नहीं, बल्कि पूरे देश का अपमान है। सैनिक का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed