{"_id":"6ac3c7b0ba216b618c0a4fc1","slug":"meerut-emerges-winner-in-the-divisional-under-17-girls-cricket-tournament-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113640-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मंडलीय अंडर-17 बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में मेरठ बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मंडलीय अंडर-17 बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में मेरठ बना विजेता
विज्ञापन
मंडलीय अंडर-17 बालिका क्रिकेट में विजेता मेरठ की टीम। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना (मेरठ)। एएस इंटर कॉलेज में आयोजित मंडलीय अंडर-17 बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया, जिसमें मेरठ की टीम ने खिताबी मुकाबले में जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता में गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर और मेरठ की टीमों के भाग लेने के कारण निष्पक्षता के लिए पर्ची डाली गई, जिसमें पहली दो पर्चियां बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर की निकलीं। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बुलंदशहर की टीम ने 8 ओवरों में 29 रन बनाए, जिसमें आशु ने 7 और खुशी ने 5 रनों का योगदान दिया। जवाब में गौतमबुद्धनगर की टीम 7 ओवरों में 28 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, जिसमें पायल ने 2 विकेट लिए। इस बेहद करीबी मैच में बुलंदशहर ने एक रन से रोमांचक जीत दर्ज की।
इसके बाद फाइनल मुकाबला मेरठ और बुलंदशहर के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 52 रन बनाए, जिसमें नव्या ने 23 और प्रियंशिका ने 11 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुलंदशहर की टीम मेरठ की धारदार गेंदबाजी के आगे महज 17 रनों पर सिमट गई। मेरठ की ओर से प्रियंशिका ने 3 और जिया ने 2 विकेट चटकाए। मेरठ ने यह फाइनल मैच 35 रनों से जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के खेल भावना की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।