फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Emerges Victorious in State Junior Federation Athletics Championship

Meerut News: राज्य जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ रहा विजेता

Thu, 09 Apr 2026 07:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Meerut Emerges Victorious in State Junior Federation Athletics Championship
प्रयागराज में आयोजित प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी लेफ्ट से आर्यन, सचिव अनु, वंशिका रा
- प्रयागराज में जिले के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रयागराज में चल रही उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर अंडर-20 एथलेटिक चैंपियनशिप का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक के साथ मेरठ ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर वाराणसी और तीसरे स्थान पर प्रयागराज की टीम रही। दूसरे दिन मेरठ की आस्था गुर्जर ने हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। 200 मीटर दौड़ में वंशिका राठी ने रजत और आर्यन ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता सचिव अनु कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को चैंपियनशिप का समापन प्रयागराज स्थित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 65 जिलों के 656 बालक-बालिका खिलाड़ी 40 स्पर्धाओं में शामिल हुए। प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। उन्होंने बताया कि जिन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मानक पूरे किए हैं, वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय एथलेटिक संघ की वेबसाइट के माध्यम से एंट्री कर सकते हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 24-25 अप्रैल को कर्नाटक के तुमकोर में होगी। उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला ने सभी विजेताओं को बधाई दी। प्रयागराज के खेलकूद अधिकारी प्रेम कुमार, उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार सहित अन्य ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

इससे पहले बुधवार को मेरठ से आकाश ने ट्रिपल जंप में स्वर्ण, पोल वॉल्ट में ज्योति ने स्वर्ण, ऊंची कूद में रामानंद ने स्वर्ण, दिव्या ने स्वर्ण पदक जीता था। वंशिका राठी ने रजत, प्रिया ने रजत, वंश यादव ने रजत पदक जीता था। कई अन्य खिलाड़ियों ने पदक जीते थे। बृहस्पतिवार को हैमर थ्रो में आस्था गुर्जर ने 52.26 मीटर की दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीता। पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में आर्यन ने 22.23 सेकंड का समय लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक जीता। महिला 200 मीटर दौड़ में वंशिका राठी ने 25.72 सेकंड का समय लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया और रजत पदक जीता। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के एथलेटिक कोच गौरव त्यागी आदि ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे परिणाम...
महिला हैमर थ्रो
1. आस्था गुज्जर, मेरठ 52.26 मीटर
2. आयशा सिंह, औरैया 41.92 मीटर
3. साक्षी गुप्ता, चित्रकूट 38.65 मीटर
पुरुषों की 200 मीटर दौड़
1. विशांत चौधरी, मुज़फ़्फ़रनगर 21.85
2. जमील अली, वाराणसी 22.03
3. आर्यन राणा, मेरठ 22.23
महिला 200 मीटर दौड़
1. सोनी कुमारी,रायबरेली 25.47
2. वंशिका राठी, मेरठ 25.72
3. अनुष्का कुमारी, बरेली 26.44
पदक तालिका
स्वर्ण रजत कांस्य
मेरठ 5 4 3
वाराणसी 4 8 7
प्रयागराज 4 4 5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed