{"_id":"57f56bde4f1c1bc332271a10","slug":"meerut-education-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी, पीजी में आज और कल होंगे दाखिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी, पीजी में आज और कल होंगे दाखिला
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Thu, 06 Oct 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौैधरी चरण सिंह विवि ने यूजी और पीजी में दाखिला के लिए एक और मौका दिया है। बुधवार को विवि की तरफ से बुलाई गई प्रवेश सीमित की बैठक में अहम फैसला लिया गया। 6 व 7 अक्तूबर को सभी कॉलेज अपने यहां खाली सीटों पर सीधे ओपन मेरिट जारी कर दाखिले ले सकते हैं। एडमिशन उन्हीं छात्रों के होंगे जिन्होंने पहले से ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा रखा है।
दो दिन छात्रों के साथ ही कालेजों के लिए भी संजीवनी माने जा रहे हैं। क्योंकि ऐसे में संभावना है कि सभी कालेज बड़ी संख्या में छात्रों का दाखिला ले पाएंगे। खासकर निजी कॉलेजों में बड़े पैमाने पर एडमिशन होने की संभावना है।
इसी बीच बैठके में फै सला लिया गया है कि इवनिंग क्लास में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थी बृहस्पतिवार को संबंधित महाविद्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। सात अक्तूबर को मेरिट बनाकर प्रवेश कंफर्म किए जाएंगे।
विज्ञापन
उधर, एलएलबी व बीए एलएलबी के ओपन मेरिट से प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी भी बृहस्पतिवार को विवि की वेबसाइट से निर्धारित फार्मेट पर प्रिंट आउट लेकर महाविद्यालय में जमा कराएं। संबंधित कॉलेज सात व आठ अक्तूबर को मेरिट बनाकर दाखिले लेंगे।
नर्सिंग में प्रवेश शुरू
प्रवेश समिति ने नर्सिंग पाठ्यक्रम के बारे में भी अहम फैसला लिया है। विवि ने स्पष्ट किया है कि जहां पर सीटें रिक्त रह गईं हैं या मान्यता लेट मिली है, वहां पर भी पंजीकरण शुरू हो गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आठ अक्तूबर तक विवि के पोर्टल पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे।
सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफेशियंसी, डिप्लोमा एवं एडवांस की मेरिट लिस्ट बृहस्पतिवार को जारी होगी। 13 अक्तूबर तक संबंधित कॉलेज प्रवेश ले सकेंगे।