{"_id":"60c26983a3e5ca0c0a5292ea","slug":"meerut-drunk-youth-slits-wife-neck-with-knife-serious-accused-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : नशे में युवक ने चाकू से पत्नी का गला रेता, गंभीर, आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : नशे में युवक ने चाकू से पत्नी का गला रेता, गंभीर, आरोपी हिरासत में
Fri, 11 Jun 2021 01:05 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 11 Jun 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला बागड़ियान में नशे में युवक ने अपनी पत्नी के गले पर चाकू से वार कर दिया। वारदात के समय महिला भी नशे की हालत में थी। पीड़िता को गंभीर हालत में केएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
मोहल्ला बागड़ियान निवासी विकास उर्फ विक्की की शादी पिछले वर्ष दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी नेहा से हुई थी। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम दोनों शराब पी रहे थे। इसी दौरान नेहा के फ़ोन पर कॉल आ गई। इसी बात को लेकर विकास और नेहा के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विकास ने पहले नेहा से मारपीट की और फिर सब्जी काटने वाले चाकू से उसके गले पर वार कर दिए। काफी देर तक वह लहू लुहान हालत में छत पर ही पड़ी रही। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी विकास की मां को दी तो वह मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से नेहा को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पति-पत्नी दोनों शराब साथ पीते थे। इसी दौरान उनके बीच विवाद हुआ और पति ने चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया। जांच की जा रही है।