फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Dr. Nawaz Deobandi said, the destination will be achieved only by climbing the ladder of education

Meerut: डॉ. नवाज देवबंदी बोले, तालीम की सीढ़ी चढ़कर ही मिलेगी मंजिल, बच्चों को खूब पढ़ाएं

Thu, 14 Nov 2024 09:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 14 Nov 2024 09:20 PM IST
सार

मेरठ में बुधवार को देश के मशहूर शायर डॉ. नवाज देवबंदी को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने तालीम की महत्ता पर प्रकाश डाला। 

विज्ञापन
Meerut: Dr. Nawaz Deobandi said, the destination will be achieved only by climbing the ladder of education
डॉ. नवाज देवबंदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मशहूर शायर डॉ. नवाज देवबंदी ने कहा कि तालीम की सीढ़ी पर चढ़कर ही हम तरक्की की मंजिल पर पहुंच सकते हैं। इसलिए बच्चों को ऊंची तालीम दिलानी चाहिए। मेरठ गर्ल्स इंटर कॉलेज हुमायूं नगर में हुए कार्यक्रम में नवाज देवबंदी को हामिद अली खान शपथ सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

मेरठ ग्रुप ऑफ माइनॉरिटी इंस्टीट्यूशंस एवं मेरठ गर्ल्स इंटर कॉलेज की ओर से प्रतिवर्ष शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया जाता है। कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के उर्दू विभागाध्यक्ष प्रो. असलम जमशेदपुरी ने डॉ. नवाज देवबंदी को यह सम्मान प्रदान किया। अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन ने कहा कि ऐसे शिक्षण संस्थान अधिक से अधिक स्थापित होने चाहिए, जहां बच्चों को कम खर्च में शिक्षा मिल सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मलीहा मेराज रहीं। संचालन जुबेरिया और बुशरा ने किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर आफाक अहमद, इरशाद जहां, दानिश अली, प्रधानाचार्य फरजाना सब्जवारी, सीमा, अरशी, मृदुला, शीरीन, मनोज, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed