फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Dog Shot in Meerut Battles for Life, 150 Pellets Removed, Loses Both Eyes

Meerut: जिंदगी मौत से जूझ रहा डॉग शौर्य, खोपड़ी में धंसे थे करीब 200 छर्रे,150 निकाले गए, दोनों आंखें भी गंवाई

Sat, 20 Jun 2026 11:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 20 Jun 2026 11:20 AM IST
सार

मेरठ में गोली का शिकार हुए डॉगी शौर्य का दिल्ली में इलाज चल रहा है। सर्जरी के दौरान उसके शरीर से 150 छर्रे निकाले गए हैं। गंभीर चोटों के कारण वह अपनी दोनों आंखें गंवा चुका है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Meerut: Dog Shot in Meerut Battles for Life, 150 Pellets Removed, Loses Both Eyes
डॉग, प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में गोली का शिकार हुए डॉगी शौर्य की जिंदगी बचाने के लिए डॉक्टर लगातार प्रयास कर रहे हैं। गंभीर रूप से घायल शौर्य का उपचार नई दिल्ली के कैलाश कॉलोनी स्थित एक निजी पशु चिकित्सालय में चल रहा है। हालत नाजुक होने के बावजूद चिकित्सकों की टीम उसकी जान बचाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन


करीब से मारी गई थी गोली
जानकारी के अनुसार 13 जून को मेरठ के सरधना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बेहद नजदीक से शौर्य पर गोली चला दी थी। घटना के बाद करन पुरी फाउंडेशन की टीम उसे तत्काल दिल्ली लेकर पहुंची और निजी पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया। मामले ने पशु प्रेमियों और पशु कल्याण से जुड़े संगठनों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, पैर में लगी गोली, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

खोपड़ी में धंसे थे करीब 200 छर्रे
चिकित्सकों के अनुसार शौर्य के सिर और शरीर में बड़ी संख्या में छर्रे धंस गए थे। कई घंटे तक चले जटिल शल्य उपचार के दौरान अब तक लगभग 150 छर्रे निकाले जा चुके हैं। डॉक्टरों का कहना है कि कुछ छर्रे शरीर के ऐसे हिस्सों में फंसे हैं, जहां उन्हें निकालना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए वे शरीर में ही रह सकते हैं।

दोनों आंखें गंवानी पड़ीं
गोली लगने से शौर्य की आंखों को गंभीर क्षति पहुंची थी। चिकित्सकों के मुताबिक चोट इतनी गंभीर थी कि उसकी दोनों आंखें निकालनी पड़ीं। इसके चलते वह अब हमेशा के लिए दृष्टिहीन हो गया है। हालांकि चिकित्सक उसकी जान बचाने के लिए लगातार उपचार कर रहे हैं और उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

आरोपी जेल भेजा गया
करन पुरी फाउंडेशन की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शमी उर्फ सानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फाउंडेशन से जुड़ी दिव्या पुरी ने कहा कि यह घटना पशुओं के प्रति बढ़ती क्रूरता का गंभीर उदाहरण है। वहीं पशु कल्याण कार्यकर्ता प्रिय चोपड़ा ने कहा कि बेजुबान जानवरों के खिलाफ हिंसा को गंभीर अपराध मानते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

पशु क्रूरता पर फिर उठे सवाल
इस घटना के बाद पशु संरक्षण और पशु अधिकारों को लेकर बहस तेज हो गई है। पशु प्रेमियों का कहना है कि ऐसे मामलों में कठोर दंड और प्रभावी कानूनों का सख्ती से पालन जरूरी है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed