फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   History-Sheeter Injured in Police Encounter, Accomplice Escapes Under Cover of Darkness

Saharanpur: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, पैर में लगी गोली, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

Sat, 20 Jun 2026 10:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 20 Jun 2026 10:37 AM IST
सार

देवबंद में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर अहसान घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी गोकशी के मामले में वांछित था और उसके खिलाफ करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
History-Sheeter Injured in Police Encounter, Accomplice Escapes Under Cover of Darkness
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर अहसान घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि उसका एक साथी अंधेरे और खेतों का लाभ उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग
जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह और शिवम चौधरी अपनी टीम के साथ ग्राम बीबीपुर पुलिया के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक वहां पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन दोनों ने भागने का प्रयास किया और पीछे मुड़कर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया।
विज्ञापन

बाइक फिसली, खेत में घुसे बदमाश
भागने के दौरान कच्चे रास्ते और रेत के कारण बदमाशों की मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। इसके बाद दोनों खेतों की ओर भाग गए और वहां से पुलिस पर दोबारा फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।

तमंचा और कारतूस बरामद
क्षेत्राधिकारी अभितेष सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान भन्हेड़ा खास निवासी अहसान के रूप में हुई है। घायल आरोपी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

दो दर्जन मुकदमों में नामजद
पुलिस के अनुसार अहसान देवबंद कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है और गोकशी के एक मामले में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ देवबंद समेत जिले के विभिन्न थानों में गोकशी, शस्त्र अधिनियम, गिरोहबंद अधिनियम और अन्य आपराधिक मामलों सहित करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed