फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Disturbances in sugarcane committee elections... Women played drums in the police station

Meerut: गन्ना समिति चुनाव में गड़बड़ी... महिलाओं ने थाने में ढोलक बजाई, किया कीर्तन, देखें वीडियो

Wed, 02 Oct 2024 12:23 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 02 Oct 2024 12:23 AM IST
सार

मोहिउद्दीनपुर गन्ना समिति में चुनाव गड़बड़ी को लेकर परतापुर थाने पर भारतीय किसान यूनियन का धरना पांचवें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। 

विज्ञापन
Meerut: Disturbances in sugarcane committee elections... Women played drums in the police station
थाने में ढोलक बजाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन का मोहिउद्दीनपुर गन्ना समिति में चुनाव की गड़बड़ी को लेकर परतापुर थाने पर धरना पांचवें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। शाम को कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसमें बड़ी संख्या में किसान परिवार की महिलाएं भी उपस्थित रहीं। महिलाओं ने थाने में ही ढोलक बजाकर प्रशासन की बुद्धि शुद्धि के लिए के लिए भजन कीर्तन किया।
विज्ञापन

 

मंगलवार शाम को किसान अपने भैंसा बुग्गी और बैल बुग्गी लेकर थाने पहुंच गए। थाने के अंदर उन्हें बुग्गी खड़ी कर दी, जिससे प्रशासन तनाव में आ गया। बुग्गी हटवाने को लेकर किसानों के साथ पुलिस प्रशासन की नोकझोंक भी हो गई।

जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि बुधवार को महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और किसान क्रांति यात्रा को याद कर थाने में ही कार्यक्रम किया जाएगा। महापुरुषों की जयंती पर शपथ ली जाएगी कि हम गांधीवादी तरीके से न्याय प्राप्ति तक आंदोलन चलाते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत स्थल पर कोई वार्ता नहीं हुई। एडीएम सिटी बृजेश कुमार, उप जिलाधिकारी कमल किशोर देशभूषण कंडारकर, अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम अवनीश कुमार मौजूद रहे। अधिकारी किसानों के बीच और कार्यालय में मौजूद रहे। धरना खत्म करने की बात करते रहे, परंतु उनके पास कोई समाधान नहीं था। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि मोहिउद्दीनपुर और मवाना गन्ना समिति का चुनाव निरस्त हो या निरस्त पर्चे बहाल किए जाए। किसान नेता बाबा विजयपाल घोपला पांच दिन से भूख हड़ताल आमरण अनशन पर हैं। उनके साथ मवाना समिति के सदस्य अरुण नारंगपुर का भी भूख हड़ताल का दूसरा दिन रहा। अरुण, मेजर चिंदोडी, प्रमोद, हर्ष चहल, सनी प्रधान, विपिन राणा, बबलू सिसौला, विनय, विनोद, वीरेंद्र, मनोज शर्मा किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed