फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut district tops in population stability fortnight

Meerut News: जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा में मेरठ जिला मंडल में अव्वल

Fri, 04 Aug 2023 02:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 04 Aug 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Meerut district tops in population stability fortnight
मेरठ। जिले में 11 से 31 जुलाई तक आयोजित जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के दौरान मंडल में मेरठ जिला टॉप पर रहा है। हापुड़ दूसरे स्थान पर जबकि बागपत तीसरे और गाजियाबाद चौथे स्थान पर रहा है।
विज्ञापन


अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा. अर्चना त्यागी ने बताया कि बीस दिन चले अभियान में मेरठ में 437 महिलाओं और 49 पुरुषों ने नसबंदी कराई, जबकि हापुड़ में परिवार पूरा कर चुके दंपतियों में 24 पुरुषों और 171 महिलाओं ने स्वेच्छा से नसबंदी कराई। बागपत में 186 महिलाओं और 16 पुरुषों ने नसबंदी कराकर परिवार नियोजन में जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन

हापुड़ में 2027, मेरठ में 1560 और बागपत में 1392 महिलाओं ने आईयूसीडी को अपनाया, जबकि बुलंदशहर में 952, मेरठ में 828, गाजियाबाद में 432, गौतमबुद्धनगर में 403, बागपत में 330 और हापुड़ में 323 महिलाओं ने पीपीआईयूसीडी पर भरोसा जताया। त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा के मामले में भी मेरठ पहले स्थान पर रहा है। मेरठ में 2972 महिलाओं ने अंतरा पर भरोसा जताया, जबकि बागपत में 1317, हापुड़ में 1044 और बुलंदशहर में 1019 महिलाओं ने अंतरा पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं आगे, पुरुष फिसड्डी
परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ जावेद हुसैन ने बताया कि परिवार नियोजन में पुरुषों को भी बराबर की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। पुरुष नसबंदी, महिला नसबंदी के मुकाबले सरल और छोटी शल्य क्रिया है। नसबंदी कराने के आधे घंटे बाद ही पुरुष को घर भेज दिया जाता है, लेकिन समाज में व्याप्त कुछ भ्रांतियों के चलते पुरुष इस मामले में आगे नहीं आ रहे हैं। महिला नसबंदी में सूबे में मेरठ नौवें स्थान पर रहा है। पहले नंबर पर वाराणसी, दूसरे पर प्रयागराज, तीसरे गोरखपुर रहा, जबकि पुरुष नसबंदी में मेरठ सातवें स्थान पर रहा है। वाराणसी पहले नंबर पर, प्रयागराज दूसरे नंबर पर और सहारनपुर तीसरे नंबर पर रहा है।


दौराला सीएचसी पहले नंबर पर
नोडल अधिकारी ने बताया महिला नसबंदी के मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दौराला पहले नंबर पर है। यहां अब तक 38 महिलाओं की नसबंदी हो चुकी है। दूसरे नंबर पर सीएचसी परीक्षितगढ़ है, जहां 37 नसबंदी हुई हैं, तीसरे स्थान पर सीएचसी सरूरपुर है, जहां पर 21 नसबंदी हुई हैं। पुरुष नसबंदी के मामले में जनपद में सीएचसी रोहटा में 13 नसबंदी हुई हैं, सीएचसी परीक्षितगढ़ में आठ और सीएचसी दौराला में पांच पुरुष नसबंदी हुई हैं। शहरी क्षेत्र में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) कंकरखेड़ा और पुलिस लाइन में तीन-तीन पुरुष नसबंदी हुई, महिला नसबंदी में यूपीएचसी साबुन गोदाम में 28 और नई बस्ती लल्लापुरा 18 महिला नसबंदी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed