{"_id":"60b8d2424f181f4be775d435","slug":"meerut-district-panchayat-president-election-sp-rld-and-bsp-are-preparing-to-defeat-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ जिला पंचायत चुनाव : भाजपा को चौतरफा घेरने में जुटा विपक्ष, अखिलेश-जयंत ने दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ जिला पंचायत चुनाव : भाजपा को चौतरफा घेरने में जुटा विपक्ष, अखिलेश-जयंत ने दिए ये निर्देश
Thu, 03 Jun 2021 06:29 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 03 Jun 2021 06:29 PM IST
सार
भाजपा को हराने के लिए विपक्ष ने पूरी तैयारी कर ली है। अखिलेश यादव के बाद अब रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी निर्देश दिए हैं कि किसी भी हालत में अध्यक्ष पद हाथ से नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन
जिला पंचायच चुनाव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा को घेरने के लिए विपक्ष पूरी तरह से जुट गया है। सपा-रालोद-बसपा की तरफ से उम्मीदवार बनाई गईं सलोनी गुर्जर समेत रालोद के छह जिला पंचायत सदस्यों से गुरुवार को रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी दिल्ली में मुलाकात करेंगे। सपा मुखिया अखिलेश यादव के बाद अब रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी हालत में अध्यक्ष पद हाथ से नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा की तरफ से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर गौरव कुसैड़ी का नाम घोषित किए जाने के बाद विपक्ष ने अपना प्रत्याशी घोषित करने के लिए कई दिन मशक्कत की। मंगलवार को वार्ड छह से चुनाव जीतीं सलोनी गुर्जर को विपक्ष का संयुक्त प्रत्याशी घोषित किया गया।
विज्ञापन
रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार को रालोद के सभी छह सदस्य और अध्यक्ष पद की प्रत्यशी सलोनी गुर्जर की मुलाकात दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से होगी। अखिलेश यादव के सलोनी के नाम पर मुहर लगाने और नाम घोषित होने के बाद जयंत चौधरी द्वारा सदस्यों को मुलाकात के लिए बुलाए जाने से साफ हो गया है कि विपक्ष पूरी तरह से भाजपा के खिलाफ लामबंदी में जुट गया है।
विज्ञापन
आसान नहीं होगा सदस्यों को एकजुट रखना
इस चुनाव में हर बार सदस्यों को एकजुट रखने के लिए तमाम दांव-पेच लगाए जाते हैं। सदस्यों को कोई मसूरी में ले जाता है तो कोई गोवा और दूसरी जगह की सैर कराता है। चुनाव से ठीक पहले ही सदस्य नजर आते हैं। अभी चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई है, ऐसे में भाजपा और विपक्ष दोनों के सामने सदस्यों को एकजुट रखना मुश्किल हो सकता है।