फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Dispute over ₹2,000 with tenant leads to arson at landlord's house; ₹1 crore loss; two arrested.

मेरठ: किराएदार से था दो हजार रुपये का विवाद, मालिक के घर में लगा दी आग, एक करोड़ का नुकसान; दो गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2026 09:28 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 07 Oct 2026 09:28 PM IST
सार

शिव कुंज कॉलोनी में नवनीत दूहन के मकान में सोनू ने किराए पर गोदाम ले रखा है। सोनू ने टेंट वाले हर्ष के दो हजार रुपये नहीं दिए। हर्ष ने अपने साथी अभिनव के साथ मिलकर नवनीत दूहन के मकान में आग लगा दी। मकान में सात लोग थे, जिनमें से कई झुलस गए और एक के दोनों पैर टूट गए। 

विज्ञापन
Meerut: Dispute over ₹2,000 with tenant leads to arson at landlord's house; ₹1 crore loss; two arrested.
मकान में लगी आग और गिरफ्तार दोनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोला रोड स्थित शिव कुंज कॉलोनी में सोमवार देर रात बाइक सवार दो युवकों ने सेवानिवृत्त नायब सूबेदार नवनीत दूहन के मकान में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने के मामले में पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। आरोपियों का नायब सूबेदार के गोदाम में फूलों का काम करने वाले सोनू से दो हजार रुपये का विवाद चल रहा था। इसी से नाराज होकर आरोपी टेंट मालिक हर्ष उर्फ हनी ने अपने साथी अभिनव वर्मा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन



 
Trending Videos

टीपीनगर थाना क्षेत्र के शिव कुंज कॉलोनी निवासी नवनीत दूहन ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि एक वर्ष पूर्व सेना से नायब सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह अपनी पत्नी ममता के साथ मकान में रहते हैं। दूसरी मंजिल पर इटावा निवासी अश्वनी कुमार अपने पिता सुरेंद्र सिंह, पत्नी रुचि व बेटा तेजस्वी व बेटी तेजस्वनी के साथ लगभग दो साल से किराए पर रह रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नवनीत ने बताया कि मकान के निचले हिस्से में गोदाम बना रखा है। गोदाम को सोनू और मोनू ने किराए पर ले रखा है। इसमें उन्होंने आर्टिफिशएल फूलों का काम कर रखा था। सोमवार देर रात करीब एक बजे एक बाइक सवार दो युवक उनके मकान पर पहुंचे थे। आरोपियों ने गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ छिड़कर आग लगा दी थी। मकान मालिक व दूसरी मंजिल पर रह रहे किराएदार ने छत से कूदकर जान बचाई थी। 
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो आरोपी टीपीनगर निवासी हर्ष उर्फ हनी व अभिनव वर्मा को पकड़ लिया। सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि आरोपियों से हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें दो हजार रुपये का विवाद प्रकाश में आया है।
 

नहीं दिया था टेबल का किराया
आरोपी हर्ष ने बताया कि उसकी बागपत रोड पर हनी टेंट हाउस के नाम से दुकान है। लगभग दो महीने पूर्व सोनू ने उससे 10 टेबल किराए पर ली थीं। 15 दिन बाद वह टेबल वापस कर गया था। मगर उसने टेबल का किराया नहीं दिया था। आरोपी हर्ष उससे किराया मांग रहा था। किराए को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसको लेकर आरोपी ने सोनू को सबक सिखाने की बात कही थी। सोमवार को आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
 

मकान को देखकर दंपती के निकले आंसू
आग लगने से मकान के लिंटर में भी दरार आ गई है। मकान के अंदर का नजारा देखकर पीड़ित दंपती की आंखों में आंसू आ गए। आग के कारण घर में खड़े वाहन समेत अन्य कीमती सामान जल गया। पीड़ित दंपती ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि घर जलने से करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 

ये भी देखें...
मेरठ: जेल में नशे की 600 गोलियां ले जाते युवक को गेट पर पकड़ा, पूछताछ में बताई हैरान करने वाली बात

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed