फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Development of industrial area comes under UPSIDA, wil spent Rs 26 crores on roads and drains

मेरठ: औद्योगिक क्षेत्र का विकास यूपीसीडा के हाथ, 26 करोड़ से बनाएगा सड़कें और नाले

Thu, 05 Oct 2023 08:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 05 Oct 2023 08:55 AM IST
सार

उद्यमियों की समस्या को देख शासन ने यूपीसीडा को मेरठ के परतापुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए यूपीसीडा के अधिकारी निगम पहुंचे और   विकास की रूपरेखा बनाई

विज्ञापन
Meerut: Development of industrial area comes under UPSIDA, wil spent Rs 26 crores on roads and drains
Meerut News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के परतापुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में अब यूपीसीडा (उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण) विकास के पंख लगाएगा। अटल योजना के तहत 26 करोड़ की लागत से सड़कों और नालों का निर्माण कराएगा। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद यूपीसीडा के अधिकारियों ने बुधवार सुबह मौका मुआयना कर शाम को नगर निगम में मुख्य अभियंता के साथ बैठक कर क्षेत्र के विकास की रूपरेखा बनाई।

विज्ञापन

शहर में सड़क निर्माण सहित विकास कार्यो को लेकर शासन स्तर से रोजाना मॉनीटरिंग हो रही है। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे गड्ढा मुक्त अभियान, सड़क निर्माण, साफ सफाई को लेकर प्रमुख सचिव नगर विकास अधिकारी अमृत अभिजात, विशेष सचिव, नगर विकास मंत्री और स्वच्छ भारत मिशन के डायरेक्टर नितिन बंसल रोजाना वीडियो कांफ्रेसिंग कर नगर आयुक्त से जानकारी लेते हैं।

विज्ञापन

इसके बाद भी उद्योग बंधुओं द्वारा जिला प्रशासन की बैठक में सड़क व नालों का निर्माण न होने पर लगातार नाराजगी जताते रहे हैं। इसको लेकर शासन ने निगम द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में कराए गए कार्यो पर रोक लगाकर यूपीसीडा से विकास कराने की निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह यूपीसीडा के डिप्टी जीएम आरएस कपूर अपनी टीम के साथ परतापुर औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे। व्यापपारियों से मुलाकात कर सड़क और नालों की स्थिति देखी। इसके बाद यूपीसीडा की टीम नगर निगम पहुंची। यहां मुख्य अभियंता देवेंद्र कुमार के साथ बैठक की। निगम द्वारा औद्योगिक इलाके में विकास के एजेंडे के बारे में पता किया गया है। जिसमें बताया गया कि औद्योगिक इलाके में 26 करोड़ की लागत से सड़क और नालों का निर्माण अब यूपीसीडा करेगा।

इन सड़कों का यूपीसीडा करेगा निर्माण
1. वार्ड-6 मोहकमपुर औद्योगिक क्षेत्र में फेस-1 में सड़क और नाले का निर्माण
2. वार्ड-6 मोहकमपुर औद्योगिक क्षेत्र में फेस-1 में जय दुर्गा प्रॉपर्टी से न्यू शम्भू नगर गेट तक सड़क निर्माण
3. वार्ड-6 मोहकमपुर औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 एसके वेल्डिंग गली सहित तीन जगह पर सड़क, नाले का निर्माण
4. वार्ड-6, 31 और 28 में दिल्ली रोड स्थित गौशाला से डीएन पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास नाले और सड़क का निर्माण
5. वार्ड-28 इंद्रापुरम में नाली और डेन्स की सड़क का निर्माण
6.वार्ड-28 उद्योगपुरम औद्योगिक डी. 60 स्टीलिंग स्पोर्ट तक सड़क और नाले का निर्माण
7. वार्ड-6 दिल्ली रोड पर मोहकमपुर सरस्वती औद्योगिक क्षेत्र में सड़क और नाली का निर्माण

परतापुर औद्योगिक क्षेत्र में पांच सड़कों पर करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम निर्माण कर चुका है। अब अन्य सड़क, नाले या नाली का निर्माण यूपीसीडा द्वारा कराए जाने की बात हुई है। अभी शासन स्तर से निगम को कोई पत्र नहीं मिला है। -देवेंद्र कुमार, मुख्य अभियंता नगर नगर
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed