फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bike rally set from Kashi 17 September Will cover 16 districts 71 assembly constituencies, and 31168 booths

17 सितंबर को काशी से निकलेगी बाइक यात्रा: 16 जिलों, 71 विधानसभा क्षेत्रों और 31168 बूथों तक पहुंचेंगे; तैयारी

Sun, 13 Sep 2026 05:56 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 13 Sep 2026 05:56 AM IST
सार

आगामी 17 सितंबर को वाराणसी से बाइक यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा 16 जिलों, 71 विधानसभा क्षेत्रों और 31,168 बूथों तक पहुंचेगी। 10 नदियों के जल से बाबा विश्वनाथ का अभिषेक करने के बाद यात्रा शुरू होगी। इसकी जिम्मेदारी भारतीय जनता युवा मोर्चा को सौंपी गई है। यात्रा के जरिए संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क को मजबूत करने का प्रयास होगा।

विज्ञापन
Bike rally set from Kashi 17 September Will cover 16 districts 71 assembly constituencies, and 31168 booths
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो की बाइक यात्रा काशी से रवाना होगी। - फोटो : mp.bjp

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर भाजपा काशी क्षेत्र काशी से वडनगर तक राजनीतिक-सांस्कृतिक संदेश देने की तैयारी में है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बाबा विश्वनाथ का 10 नदियों के जल से जलाभिषेक करने के बाद भाजयुमो की बाइक यात्रा काशी से रवाना होगी। करीब 20 दिन बाद सात अक्तूबर को प्रधानमंत्री की जन्मभूमि वडनगर में इसका समापन होगा। इसके साथ ही 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक काशी क्षेत्र के 16 जिलों में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन


रोहनिया स्थित भाजपा काशी क्षेत्र मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों और क्षेत्र कार्यसमिति सदस्यों की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने अभियान का ब्लूप्रिंट पदाधिकारियों के सामने रखा और 16 जिलों में कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाने के निर्देश दिए। अभियान का सबसे प्रमुख कार्यक्रम काशी से वडनगर तक प्रस्तावित बाइक यात्रा होगी। 17 सितंबर को काशी विश्वनाथ मंदिर में 10 नदियों के जल से जलाभिषेक के बाद यात्रा शुरू होगी। लगभग 20 दिन की यात्रा सात अक्तूबर को वडनगर पहुंचेगी।

विज्ञापन

भाजपा इसे प्रधानमंत्री की कर्मभूमि काशी और जन्मभूमि वडनगर को जोड़ने वाले संदेश के रूप में पेश करेगी। भाजपा ने एक महीने के अभियान को संगठन के 16 जिलों के साथ 71 विधानसभा क्षेत्रों, 337 मंडलों और 31,168 बूथों तक ले जाने की योजना बनाई है। बूथ स्तर पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। इसमें कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं, महिलाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की भागीदारी कराने की तैयारी है। सपनों का भारत कार्यक्रम के तहत स्कूलों में विकसित भारत के संकल्प को लेकर गतिविधियां और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी।

गांवों में ग्राम चौपाल और सीधा संवाद
गांवों में ग्राम चौपाल और सीधा संवाद के जरिये लोगों से संपर्क किया जाएगा। अशोक चौरसिया ने बताया कि अभियान में 13 प्रमुख कार्यक्रम होंगे। इनमें नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, वडनगर से वाराणसी यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र एवं घर-घर से राष्ट्र तक, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज और जनसेवा महाकुंभ शामिल हैं। बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नवरतन राठी, अखंड सिंह, संतोष सोलापुरकर, शैलेंद्र मिश्रा, सोनू पंडित समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed