फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: IG Praveen Kumar sent to Ayodhya, Nachiketa Jha becomes IG range Meerut

Meerut: मेरठ के आईजी बने नचिकेता झा, प्रवीण कुमार भेज गए अयोध्या, किसान आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका

Sun, 12 Mar 2023 12:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 12 Mar 2023 12:49 PM IST
सार

मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण कुमार को शासन ने अयोध्या का आईजी नियुक्त किया है। नचिकेता झा अब मेरठ रेंज के नए आईजी होंगे। नचिकेता झा 2003 बैच के आईपीएस है।

विज्ञापन
Meerut: IG Praveen Kumar sent to Ayodhya, Nachiketa Jha becomes IG range Meerut
प्रवीण कुमार, आईजी मेरठ रेंज  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के आईजी प्रवीण कुमार को शासन ने अयोध्या का आईजी नियुक्त किया है। उनकी जगह नचिकेता झा को मेरठ रेंज का आईजी बनाया गया है। नचिकेता झा इस समय आगरा के आईजी थे। शासन ने शनिवार देर रात आठ आईपीएस अधिकारियों को स्थानांतरित किया है।

विज्ञापन


मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण कुमार को केंद्र सरकार के प्रतिनियुक्ति पैनल में सूचीबद्ध किया गया था, तभी उन्हें प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाने के कयास लग रहे थे। है। प्रवीण कुमार 2001 बैच के आईपीएस हैं। वह 17 जनवरी, 2020 को मेरठ रेंज के आईजी नियुक्त किए गए थे। इससे पहले वह 2012 और 2013 के बीच मुजफ्फरनगर और नोएडा के एसएसपी भी रह चुके हैं। नचिकेता झा 2003 बैच के आईपीएस हैं। वह मूल रूप से रांची के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज पहुंचे मेरठ, महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि कानून को रद्द कराने की मांग को लेकर 14 महीनों तक चले किसान आंदोलन में कानून व्यवस्था बनाने में मेरठ के आईजी प्रवीण कुमार की बड़ी भूमिका रही। उन्होंने आंदोलन के दौरान गाजीपुर बॉर्डर पर डेरा डाले रखा था।

पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार एक तेज तर्रार अधिकारी होने के साथ-साथ लेखक भी हैं। उन्होंने कुछ समय पहले 'वह एक और मन' किताब भी लिखी थी, जिसके लिए उन्हें हिंदी संस्थान विजयदेव नारायण साही पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। इस किताब को लिखने से पहले उन्होंने हिंदी, संस्कृत और उर्दू भाषा को बारीकी से जाना था। आईजी की इस किताब को काफी पसंद किया गया।

पहले कोरोना काल फिर सीएए हिंसा की चुनौती का किया था सामना
आईजी प्रवीण कुमार ने मेरठ रेंज की कमान जनवरी 2020 को संभाली थी। दो महीने बाद ही कोविड के चलते लॉकडाउन लग गया था। इसके साथ-साथ किसान आंदोलन सहित कई बड़े मामले उनके सामने आए, जिसमें कानून व्यवस्था बनाना चुनौती था। सीएए के विरोध में हिंसा के बाद कानून व्यवस्था का पालन कराना और किसान आंदोलन सहित कई मामले आईजी प्रवीण कुमार ने बड़ी ही सूझबूझ से निपटा दिए। पुलिस और जनता में बेहतर तालमेल बैठाने में प्रवीण कुमार माहिर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed