फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gen-Z Chaupal BHU Issues Jantar Mantar protest and Dalamandi vandalism raised Neha Bora takes political dig

बीएचयू में जेन-जेड चौपाल: जंतर-मंतर धरना, दालमंडी तोड़फोड़ का उठाया मुद्दा; सरकार पर नेहा बोरा का सियासी तंज

Sun, 13 Sep 2026 05:53 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 13 Sep 2026 05:53 AM IST
सार

बीएचयू के संगीत मंच-कला संकाय सभागार में आयोजित जेन-जेड चौपाल में युवाओं ने जंतर-मंतर के धरने और दालमंडी में तोड़फोड़ का मुद्दा उठाया। आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा ने कहा कि युवा सरकार को समाज और शैक्षणिक संस्थानों से बेदखल करेंगे। चौपाल में युवाओं ने मौजूदा सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन
Gen-Z Chaupal BHU Issues Jantar Mantar protest and Dalamandi vandalism raised Neha Bora takes political dig
बीएचयू में आयोजित जेन-जेड चौपाल में नेहा बोरा। - फोटो : संवाद

विस्तार

छात्र संगठन आईसा की ओर से बीएचयू कैंपस में शनिवार को लगी जेन-जेड चौपाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने युवाओं से कई मुद्दों पर संवाद किया। इस दौरान पिछले दिनों जंतर-मंतर पेपर लीक प्रकरण में हुए धरने से लेकर बनारस में दालमंडी में चले बुलडोजर का मुद्दा छाया रहा। नेहा ने चौपाल में कहा कि जिस तरह से शैक्षणिक संस्थानों में एक विशेष संगठन, सत्ता के लोग दखल दे रहे हैं, उससे अब युवा त्रस्त हो गए हैं। अब समय आ गया है जब सरकार को समाज, शैक्षणिक संस्थान से युवा बेदखल करेंगे।

विज्ञापन




विवि परिसर में संगीत एवं मंच-कला संकाय के पंडित ओंकारनाथ ठाकुर सभागार में आयोजित चौपाल में नेहा बोरा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय के छात्रों और युवा पीढ़ी के साथ मौजूदा सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक सवालों पर संवाद स्थापित करना है। नेहा ने जेन-जेड के सवालों का जवाब देने के साथ ही उनके भविष्य को लेकर बातचीत की। इसके अलावा आईआईटी बीएचयू में छात्रा के साथ हुए रेप का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन


चौपाल में नेहा ने शहर में पिछले दिनों हुई बुलडोजर की तोड़फोड़, रेहड़ी-पटरी व्यवसायी और मीट बिक्री प्रतिबंध पर भी बात की। आईसा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि जेन-जेड केवल सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने वाली पीढ़ी नहीं बल्कि वह शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और अपने संवैधानिक अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल भी उठा रही है। इन सवालों पर युवाओं के बीच खुला और लोकतांत्रिक संवाद जरूरी है। कार्यक्रम में जेन-जेड कनेक्ट यात्रा से रजत सिंह ने अपनी बात रखी। संचालन आइसा बीएचयू के नेता रोशन पांडेय ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Gen-Z Chaupal BHU Issues Jantar Mantar protest and Dalamandi vandalism raised Neha Bora takes political dig
पत्रकारवार्ता में मीडिया का जवाब देते हुए। - फोटो : संवाद

जो सिस्टम सही शिक्षा नहीं दे सकता, उसे बदलना जरूरी
पंडित ओंकारनाथ ठाकुर सभागार में कार्यक्रम खत्म होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेहा बोरा ने कहा कि जो सिस्टम हमें सही शिक्षा नहीं दे सकता है, उसे बदलना जरूरी है। अब उसको बदलने के लिए युवा तैयार है। जंतर-मंतर पर पेपर लीक को लेकर चले मूवमेंट में भी यूपी के युवाओं, नौजवानों की सबसे बड़ी भागीदारी रही है। यहां जिस तरह से छात्रों ने आंदोलन किया, उसने युवाओं को उनकी ताकत का एहसास करवा दिया। 

लेखपाल भर्ती, प्राथमिक शिक्षक भर्ती आदि को लेकर लड़ाई लड़ने वाले युवाओं को बल प्रदान करने के लिए देश भर में अलग-अलग कार्यक्रम के माध्यम से आवाज उठाई जा रही है। नेहा ने कहा कि बीएचयू में हॉस्टल में ओबीसी आरक्षण सहित कई मांग है, जिसको लगातार युवाओं की ओर से उठाया जा रहा है। 

यहां भी जिस तरह से राजनीति हो रही है, यह ठीक नहीं है। संघ से जुड़े लोगों का एकाधिकार हो गया है। बनारस की ऐतिहासिक दालमंडी को तोड़ा जाता है। धर्म के नाम पर सड़क चौड़ीकरण किया जाता है कि काशी विश्वनाथ तक रास्ता सही होगा। इससे उन लोगों का रोजगार छीना जा रहा है।

नेहा बोरा के कैंपस पहुंचने पर हंगामा, पुलिस रही मुस्तैद
बीएचयू कैंपस में शनिवार को नेहा बोरा के चौपाल को लेकर पुलिस, पीएसी तैनात रही। मेन गेट से लेकर अंदर कार्यक्रम स्थल के बाहर तक पुलिस मुस्तैद रही। यहां दोपहर में नेहा और आईसा के अन्य पदाधिकारियों के पहुंचने पर छात्रों के एक गुट ने जमकर हंगामा मचाया। उनका कहना था कि इस तरह के कार्यक्रम बीएचयू में नहीं होना चाहिए। इस दौरान पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed