Meerut: कैंट स्टेशन के पास बने धार्मिक स्थल पर बुलडोजर चलाने की मांग, हिंदू संगठन ने पढ़ी हनुमान चालीसा
मेरठ के कंकरखेड़ा में कैंट स्टेशन के पास धार्मिक स्थल पर हिंदू संगठन के लोगों ने बुलडोजर चलाने की मांग की है।
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा में कैंट स्टेशन के पास धार्मिक स्थल पर हिंदू संगठन के लोगों ने बुलडोजर चलाने की मांग की है। जिसको लेकर हिंदू संगठन के लोगों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। सूचना पर सदर थाना पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी मामले की जांच में लग गए हैं।
सदर थाना क्षेत्र के कैंट स्टेशन पर अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष हंगामा करते हुए कैंट स्टेशन के पास एक धार्मिक स्थल के बाहर बैठ गए।
यह भी पढ़ें: मेरठ में बागेश्वर धाम सरकार: आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की कथा आज से शुरू, कड़ी सुरक्षा, 150 CCTV करेंगे निगरानी
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अवैध रूप से कैंट स्टेशन के पास किए गए निर्माण को हटाने की मांग की। वहीं कार्यकर्ताओं के साथ लगभग दो घंटे से अधिक समय तक हनुमान चालीसा का पाठ किया। धार्मिक स्थल के बाहर हंगामा की सूचना पर सदर पुलिस व रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। जिसको लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की अधिकारियों से नोकझोंक भी हो गई। अधिकारियों ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद कार्यकर्ता मौके से चले गए। एसपी सिटी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्नि कार्रवाई की जाएगी।