फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bageshwar Dham Sarkar in Meerut: Acharya Dhirendra Shastri katha begins today amid tight security

मेरठ में बागेश्वर धाम सरकार: आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की कथा आज से शुरू, कड़ी सुरक्षा, 150 CCTV करेंगे निगरानी

Tue, 25 Mar 2025 04:57 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 25 Mar 2025 04:57 PM IST
सार

मेरठ शहर में बागेश्वर धाम सरकार की आज से श्री हनुमंत कथा का शुभारंभ हो गया है। कथा स्थल पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं 150 सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। अन्य जिलों से भी फोर्स मांगा गया है।

विज्ञापन
Bageshwar Dham Sarkar in Meerut: Acharya Dhirendra Shastri katha begins today amid tight security
पंडित धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ शहर में बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की जागृति विहार एक्सटेंशन स्थित मैदान में श्री हनुमंत कथा का शुभारंभ हो गया है। पांच दिवसीय कथा कि लिए धीरेंद्र शास्त्री देर रात शहर में पहुंच गए। मंगलवार को मंगल बेला में हनुमंत कथा होगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। यहां 150 सीसी कैमरों से कड़ी निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस टीमों को अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बहुत शातिर है योगेश: पागल होने का करता था नाटक, कई दिनों पहले ही लिख ली थी हत्याकांड की स्क्रिप्ट; हुए खुलासे

विज्ञापन

कथा स्थल पर आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य संयोजक नीरज मित्तल और राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि जब भी सनातनियों पर संकट आता है तो कोई न कोई अवतार पुरुष जरूर आता है। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री सनातन संस्कृति को हर युवा के दिल में पहुंचाने का बड़ा काम कर रहे हैं। वे यहां क्रांति की धरा पर शांति की अलख जगाएंगे।

उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर हनुमान जी की कथा होती है, वहां का वातावरण दिव्य हो जाता है। वह दो बार धाम में हनुमंत कथा सुन चुके हैं। नीरज मित्तल ने बताया कि पंडाल में सीता राम कक्ष, जामवंत कक्ष और अंगद कक्ष बनाए गए हैं। 20 एलईडी टीवी, गर्मी को देखते हुए कूलर और पंखे, निशुल्क जल की व्यवस्था कुछ समाजसेवी संगठनों की ओर से की गई है।

मित्तल ने बताया कि सीसी कैमरों से पूरे कथा स्थल पर नजर रखी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अलावा एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की गई है। इनके अलावा 150 सिविल डिफेंस के लोग, 100 बाउंसर सहित अन्य सेवादार निगरानी करेंगे।  
विज्ञापन

अखिलेश यादव को दी नसीहत, कुल का कर्तव्य निभाएं
लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि उनका प्रथम कर्तव्य कुल के प्रति है। सरकार सबका साथ सबका विकास की रणनीति पर कार्य कर रही हैं। बाबर के विषय में उठे प्रश्न पर उन्होंने कहा हिंदुत्व की रक्षा के लिए हिंदू समाज एकजुट है। मुस्लिम तुष्टीकरण अखिलेश यादव करते हैं। देश भर में सनातन की धर्म ध्वजा लहरा रही हैं। जो भी चाहे, वह कथा सुनने आ सकता है।

कथा स्थल पर एक दिन पहले पहुंचे श्रद्धालु
कथा स्थल पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु एक दिन पहले ही पहुंचना शुरू हो गए। वे अपना खाना साथ लाए हैं और पूरी व्यवस्था के साथ आए हैं। सहारनपुर निवासी पूनम और माला ने बताया कि पहली बार बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनेंगे। इससे पहले टीवी पर ही कई बार उनकी कथा सुनी है।
 
विज्ञापन

बदल रही सूरत
जागृति विहार एक्सटेंशन में आयोजित की जा रही इस कथा से इस योजना की तस्वीर बदलने की उम्मीद है। आयोजकों का दावा है कि यहां करीब पांच लाख लोग पहुंचेंगे। ऐसे में पंडाल लगाने के साथ ही दिन-रात तैयारियां चल रही हैं। कथा के साथ ही योजना में विकास कार्य भी तेजी से हो रहे हैं। अब यहां काफी संख्या में आवंटी रहने लगे हैं। यहां बनाए गए 32 मीटर, 57 मीटर, 64 मीटर के फ्लैट में भी रिहाइश हो रही है। कथा शुरू होने के कारण साफ-सफाई, सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट आदि को दुरुस्त किया जा रहा है। आवंटियों का कहना है कि हनुमंत कथा के कारण ही यह काम कराए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed